एक्सप्लोरर

अजीम मंसूरी के सिर बंधेगा सेहरा, 3 फीट की बुशरा के साथ हुई सगाई, अगले साल होगा निकाह

अजीम की शादी हापुड़ की रहने वाली बुशरा के साथ तय हो गई है. बुशरा के साथ अजीम मंसूरी की सगाई भी हो चुकी है. बुशरा की बड़ी बहन जोया दोनों की शादी तय होने के बाद बेहद खुश हैं.

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में रहने वाले 2.5 फीट के अजीम मंसूरी अपनी शादी कराने की गुहार लगाने कोतवाली शामली और महिला थाने पहुंचे थे. अजीम सोशल मीडिया में चर्चा में आ गए थे जिसके बाद उनके लिए रिश्ते भी आने शुरू हो गए थे. आखिरकार अजीम मंसूरी का इंतजार खत्म हो ही गया. मात्र ढाई फुट की कद काठी वाले अजीम को यूपी के हापुड़ में दुल्हन मिल गई है.

पढ़ाई कर रही हैं बुशरा अजीम की शादी हापुड़ की रहने वाली बुशरा के साथ तय हो गई है. इतना ही नहीं हापुड़ की रहने वाली बुशरा के साथ अजीम मंसूरी की सगाई भी हो चुकी है. अजीम की होने वाली दुल्हन बुशरा बी कॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही हैं और उनकी पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों का निकाह हो जाएगा.

शादी में आ रही थी दिक्कत 2.5 फीट की लंबाई होने के कारण शामली के कैराना में रहने वाले अजीम मंसूरी की शादी होने में दिक्कत आ रही थी. रिश्ता नहीं होने के कारण अजीम मंसूरी ने शामली कोतवाली और महिला थाने पहुंचकर अपनी शादी कराने की गुहार लगाई थी. पूरे मामले को लेकर वीडियो भी वायरल हुआ था.

पढ़ाई पूरी होने के बाद होगा निकाह वायरल वीडियो देखने के बाद हापुड़ निवासी सभासद हाजी अय्यूब और शाहिद मंसूरी ने अजीम के परिजनों से अपने वार्ड में रहने वाली बुशरा के साथ निकाह की बात चलाई. बी कॉम में पढ़ने वाली बुशरा भी अजीम की तरह ही लगभग 3 फुट की कद काठी की हैं. अजीम के परिजन 31 मार्च को बुशरा को देखने के लिए हापुड पहुंचे थे. लड़की पसंद आने पर दोनों का रिश्ता पक्का हो गया और दोनों की सगाई भी हो गई. बुशरा की पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों का निकाह हो जाएगा.

साथ होगा दोनों बहनों का निकाह बुशरा की बड़ी बहन जोया दोनों की शादी तय होने के बाद खुश हैं. जोया ने कहा कि बुशरा खुशकिस्मत है कि उसे अजीम जैसा हमसफर मिला है. दोनों बहनों का एक साथ निकाह बुशरा की पढ़ाई पूरी होने के बाद होगा. बुशरा का कहना है कि "अजीम मंसूरी के साथ पिछले बुधवार को मेरी सगाई हो गई है. निकाह एक साल बाद होगा. मेरी बड़ी बहन जोया ने बहुत सपोर्ट किया है. मैं बी कॉम फर्स्ट ईयर में हूं. हम दोनों बहनों का एक साथ अगले साल निकाह होगा. बहन के लिए लड़का देख रहे हैं. मैं बहुत खुश हूं."

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा- सावधानी बरतें लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget