एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: शाहजहांपुर के रहने वाले थे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां, हंसते-हंसते चूम लिया फांसी का फंदा

Azadi Ka Amrit Mahotsav: पंडित राम प्रसाद बिस्मिल Indian independence movement क्रांतिकारी धारा के प्रमुख सेनानी थे जिन्हें 30 वर्ष की आयु में अंग्रेज सरकार ने फांसी की सजा दे दी थी.

Azadi Ka Amrit Mahotsav: शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशा होगा, कभी वह दिन भी आएगा जब अपना राज देखेंगे, जब अपनी ही जमीन होगी और अपना आसमां होगा. पंडित जगदंबिका प्रसाद हितेषी की यह पंक्तियां आजादी के नायकों के लिए उस समय किसी हथियार से कम नहीं थीं. काकोरी कांड कर अंग्रेजों की चूलें हिला देने वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल (Ram Prasad Bismil), अशफाक उल्ला खां (Ashfaq Ulla Khan) और ठाकुर रोशन सिंह को एक साथ अंग्रेजों ने फांसी तो दे दी लेकिन उनकी फांसी के बाद पूरे देश में आजादी के परवानों ने जिस तरह से आजादी के लिए आंदोलन शुरू किया उससे अंग्रेजों को 1947 में देश को छोड़कर भागना पड़ा.

गोरखपुर में दी गई थी राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन (Indian independence movement) क्रांतिकारी धारा के प्रमुख सेनानी थे जिन्हें 30 वर्ष की आयु में अंग्रेज सरकार ने फांसी की सजा दे दी थी. वे मैनपुरी षडयंत्र एवं काकोरी कांड जैसी कई घटनाओं में शामिल थे. इसके साथ ही वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य भी थे. उनका जन्म 11 जून 1897 को शाहजहांपुर जनपद में हुआ था. उनकी मृत्यु की जगह और तारीख 19 दिसंबर 1927 गोरखपुर जेल थी जहां उन्हें फांसी दी गई थी. पंडित जी के पिता का नाम मुरलीधर और माता का नाम मूलमती था. पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के क्रांतिकारी आंदोलन के प्रमुख सहयोगी अशफाक उल्ला खां उन्हें राम कहकर बुलाते थे इसलिए पंडित जी का उपनाम राम भी कहा जाता था. 

Independence Day 2022: आजादी की 75 साल पूरे होने पर लगा बधाईयों का तांता, बसपा प्रमुख मायावती ने दी शुभकामनाएं

19 वर्ष की आयु में क्रांतिकारी मार्ग पर रखा कदम
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल एक कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषी इतिहासकार और साहित्यकार भी थे. उनका उर्दू तखल्लुस (उपनाम) था. उन्होंने 1916 में 19 वर्ष की आयु में क्रांतिकारी मार्ग पर कदम रखा था. 11 वर्ष के क्रांतिकारी जीवन में उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं और स्वयं ही उन्हें प्रकाशित भी किया. उन पुस्तकों को बेचकर जो पैसा मिला उससे उन्होंने हथियार खरीदे और उन हथियारों का उपयोग ब्रिटिश राज का विरोध करने के लिए किया गया. उनके जीवन काल में 11 पुस्तकें प्रकाशित हुईं जिनमें से अधिकतर सरकार द्वारा जब्त कर ली गईं थीं. बिस्मिल को तत्कालीन संयुक्त प्रांत आगरा अवध की लखनऊ सेंट्रल जेल की 11 नंबर बैरक में रखा गया था. इसी जेल में उनके दल के अन्य साथियों को एक साथ रखकर सभी पर ब्रिटिश राज के विरुद्ध साजिश रचने का ऐतिहासिक मुकदमा चलाया गया था. 


Independence Day 2022: शाहजहांपुर के रहने वाले थे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां, हंसते-हंसते चूम लिया फांसी का फंदा

राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां की दोस्ती
क्रांतिकारी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के संपर्क में आने पर अशफाक उल्ला खां को पंडित जी ने काफी मना किया और कहा कि आपके परिवार के लोग ऊंचे पदों पर हैं इसलिए आपका हमारे साथ रहना ठीक नहीं है लेकिन राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत अशफाक उल्ला खां पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्रांतिकारी विचारधारा को लेकर सिर्फ आगे ही नहीं बढ़े बल्कि फांसी के फंदे तक उनका साथ निभाया. ऐसी थी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां की दोस्ती.


Independence Day 2022: शाहजहांपुर के रहने वाले थे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां, हंसते-हंसते चूम लिया फांसी का फंदा

Independence Day 2022: आजादी की 75वीं वर्षगांठ आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget