एक्सप्लोरर

Shahjahanpur Firing: शाहजहांपुर गोलीकांड में नया मोड़, दूसरों को फंसाने के लिए हमलावर ने रची थी साजिश, ऐसे हुआ बेनकाब

UP Crime News: पिता ने चार लोगों के खिलाफ बेटे को गोली मारने का आरोप लगाया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज तफ्तीश शुरू कर दी. घटना के दूसरे दिन महिला ने थाने में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करवाया.

Shahjahanpur Firing Case: शाहजहांपुर गोलीकांड में नया मोड़ सामने आया है. आरोपी ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया था. मंशा दूसरे पक्ष को फंसाने की थी. पुलिस की तफ्तीश में सुबेक की साजिश बेनकाब हो गई. घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज की है. शुक्रवार रात गोली लगने से सुबेक घायल हो गया था. आनन फानन पिता भानु प्रताप सिंह ने बेटे को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. उन्होंने अरविंद समेत चार लोगों के खिलाफ गोली मारने का आरोप लगाया. पिता ने पुलिस को बताया कि फायरिंग में सुबेक को गोली लगी है. 

दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए रची साजिश

पुलिस ने पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. अगले दिन कृष्णा देवी थाने पहुंच गई. उन्होंने सचिन और सुबेक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने सुबेक और पिता से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों का विरोधाभासी बयान मिला. अब सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई. पूछताछ में तस्वीर साफ हो गई. एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि घटना छह अक्तूबर की रात की है. सुबेक ने अरविंद के घर में घुसकर दाताराम और भाई सुरेंद्र पर फायरिंग कर दी.

बाप-बेटे का बयान निकला विरोधाभासी 

सुबेक को लगा कि दाताराम को गोली लग गई है. पुलिस से बचने के लिए उसने घटना को दूसरा रूप दे दिया. साजिश के तहत सुबेक ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया और तमंचा सचिन को छिपाने के लिए दे दिया. पुलिस ने नए नगर निगम कार्यालय के पास से सचिन को गिरफ्तार कर लिया. सुबेक का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. एसपी सिटी ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद सुबेक को अदालत में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया गया है. 

Amroha Murder: नहीं थम रहा जमीन विवाद में वारदात का सिलसिला, अब अमरोहा में दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget