एक्सप्लोरर

Jutamar Holi: शाहजहांपुर में 'लाट साहब' के अनोखे जुलूस के लिए जोरों पर तैयारियां, जूते और झाड़ू से की जाती है पिटाई

Shahjahanpur Jutamar Holi: लाट साहब का जुलूस काफी दिलचस्प और अनोखा होता है. इसमें काले लिबास पहने 'लाट साहब' की पहचान छुपाने के लिए उसे हेलमेट पहनाया जाता है.

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में होली (Holi 2023) पर 'लाट साहब' का अनोखा और अजीबोगरीब जुलूस निकाले जाने का रिवाज हर साल लोगों के कौतूहल का विषय बनता है. इस साल भी इस जुलूस के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन बहुत एहतियात बरत रहा है. 'लाट साहब' का जुलूस शाहजहांपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के फूलमती देवी मंदिर से शुरू होता है. लाट साहब के तौर पर एक व्यक्ति को चुना जाता है लेकिन उसकी पहचान गुप्त रखी जाती है. जुलूस संपन्न होने के बाद उसे तरह-तरह के पुरस्कारों और नकदी से नवाजा जाता है.

लाट साहब का जुलूस काफी दिलचस्प और अनोखा होता है. इसमें काले लिबास पहने 'लाट साहब' की पहचान छुपाने के लिए उसे हेलमेट पहनाया जाता है. शहर स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद लाट साहब भैंसा गाड़ी पर डाले गए तख्त पर विराजमान होते हैं. उनके साथ चलने वाले होरियारे उन्हें झाड़ू से बने पंखे से हवा करते हैं. इतना ही नहीं, वे होलिका माता का जयकारा करते हुए लाट साहब को जूते भी मारते हैं.

किसी नाटक के भव्य और यथार्थपूर्ण मंचन सा लगने वाला यह जुलूस जब कोतवाली के अंदर प्रवेश करता है तो कोतवाल परंपरागत रूप से लाट साहब को सलामी देते हैं. उसके बाद लाट साहब कोतवाल से पूरे साल हुए अपराधों का ब्यौरा मांगते हैं तो कोतवाल उन्हें एक शराब की बोतल और नगद धनराशि इनाम में देते हैं. यह जुलूस कोतवाली क्षेत्र से शुरू होकर चार किलोमीटर का सफर तय करता हुआ थाना सदर बाजार क्षेत्र तक जाकर लौटता है. यह बड़े लाट साहब का जुलूस होता है. शहर में लाट साहब के छह अन्य जुलूस भी निकलते हैं जो अलग-अलग मोहल्लों में आयोजित किए जाते हैं.

जुलूस के इतिहास के बारे में जानिए
स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रभारी डॉक्टर विकास खुराना ने इस जुलूस के इतिहास के बारे में बताया कि रोहिलखंड के नवाब अब्दुल्ला खान बहादुर रोहिल्ला ने साल 1730 में शाहजहांपुर में हिंदू-मुस्लिमों के साथ मिलकर होली खेली थी. फिर हिंदुओं के आग्रह पर नवाब ऊंट पर बैठकर किले के बाहर निकले तो दोनों धर्मों के लोगों ने नारा लगाया कि 'नवाब साहब आ गए.' इसी घटना की याद में हर साल होली पर एक जुलूस निकाले जाने का रिवाज शुरू हुआ. बाद में इसे लाट साहब का जुलूस का नाम दे दिया गया. उन्होंने बताया कि नवाब अब्दुल्ला खां अंग्रेजों के कट्टर विरोधी थे. साल 1857 की क्रांति के बाद तत्कालीन ब्रिटिश सरकार के इशारे पर खां की याद में निकाले जाने वाले इस जुलूस का स्वरूप बदल दिया गया और समय के साथ यह और विकृत होता चला गया. आज आलम यह है कि इस जुलूस में लाट साहब को जूते तक मारे जाते हैं. अपनी तरह के इस अकेले और अजीबोगरीब जुलूस की चर्चा पूरे देश में होती है.

इस बार भी लाट साहब के जुलूस के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और पुलिस प्रशासन इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए बहुत एहतियात बरत रहा है. जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि लाट साहब के जुलूस के लिए 12 जोनल मजिस्ट्रेट, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 24 उप सेक्टर मजिस्ट्रेट और 87 स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं. स्टैटिक मजिस्ट्रेट संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे. बाकी मजिस्ट्रेट पूरे जुलूस मार्ग पर तैनात किए जाएंगे.

पूरे जिले में धारा 144 लागू
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) त्रिभुवन ने बताया कि लाट साहब के विभिन्न जिलों के रास्तों में पड़ने वाली सभी मस्जिदों को प्लास्टिक से पूरी तरह ढक दिया गया है. इसके अलावा जुलूस मार्ग में निकलने वाली छोटी-छोटी गलियों को भी अवरोधकों से बंद कर दिया जाएगा. पूरे जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है.

'सिंदूर और बिंदी लगाने वाली मुस्लिम महिलाएं इस्लाम के खिलाफ', शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि लाट साहब के जुलूस के लिए उन्होंने प्रशासन से पांच पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों, एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, एक कंपनी पीएसी, 200 थाना प्रभारी निरीक्षक तथा 800 कांस्टेबल की मांग की है. इसके अलावा स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा संदिग्ध लोगों तथा उपद्रवियों को भी चिन्हित किया जा रहा है. उपद्रवियों पर पैनी नजर रखी जाएगी किसी भी कीमत में हम माहौल खराब नहीं होने देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget