एक्सप्लोरर

कोर्ट में नहीं पेश हो सकी संभल जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट, सर्वे कमिश्नर ने मांगा 15 दिनों का समय

Sambhal Jama Masjid Survey: बीते माह कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर सर्वे का आदेश दिया. इसके लिए कोर्ट ने रमेश राघव को सर्वे कमिश्नर नियुक्त किया था, जिसकी रिपोर्ट आज पेश होनी थी.

Sambhal News Today: उत्तर प्रदेश के संभल की जिला अदालत में शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट सोमवार (9 दिसंबर) को भी दाखिल नहीं हो पाई है, इसकी वजह यह है कि कोर्ट सर्वे कमिश्नर रमेश राघव ने अपना स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए कोर्ट से 15 दिन का समय मांगा है.

इस मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील शकील अहमद वारसी का कहना है कि हमने इस पर अपनी आपत्ति दाखिल की है, अभी ये रिपोर्ट दाखिल हो ही नहीं सकती है. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 8 जनवरी 2025 तय की है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है. इसलिए जब तक सुप्रीम कोर्ट से कोई दिशा निर्देश नहीं मिलते हैं तब तक केस आगे नहीं बढ़ेगा. 

मुस्लिम पक्ष के वकील शकील अहमद वारसी ने कहा, "19 नवंबर को कोर्ट ने जो आदेश दिया था और उसी दिन सर्वे पूरा हो गया था. अखबारों में भी रिपोर्ट आ गई थी, लेकिन 24 नवंबर  को बिना कोर्ट की इजाजत के ये दोबारा सर्वे करने चले गये थे." उन्होंने कहा, "ये गुंडागर्दी है. सर्वे के बाद 29 नवंबर को इन्होंने रिपोर्ट दाखिल नहीं की और न्यायालय से दस दिन का समय मांगा था और न्यायालय ने समय दे दिया था."

मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा, "न्यायालय के जरिये दिया समय आज पूरा हो गया, हमने आपत्ति दर्ज कराई है कि आखिर क्या वजह है जो ये रिपोर्ट दाखिल नहीं करना चाहते हैं. हमें उम्मीद है कि अब ये रिपोर्ट जल्दी दाखिल करने की कोशिश करेंगे. अब सुप्रीम कोर्ट की तारीख से पहले ये कुछ कर ही नहीं सकते हैं."

सर्वे रिपोर्ट रिपोर्ट में देरी होने पर मुस्लिम पक्ष के वकील शकील अहमद वारसी ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा, "क्या ये वादी पक्ष से मिले हुए हैं, क्या वजह है जो ये रिपोर्ट दाखिल नहीं कर रहे हैं? इसमें कोई साजिश है? हम इस पर मंथन कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "हम न्याय चाहते हैं, यहां से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हम अपना पक्ष रखेंगे."
 
दूसरी तरफ कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने कहा कि हमने कोर्ट से 15 दिन का समय मांगा था, क्योंकि इसमें सुप्रीम कोर्ट का स्टे आर्डर है कि निचली अदालत कोई आदेश पारित न करे. इसलिए हमने 15 दिन के अंदर हम अपनी रिपोर्ट दाखिल कर देंगे. 

कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने कहा, "कोर्ट इसमें कोई आदेश पारित नहीं करेगा, इसलिए हमारा प्रार्थना पत्र फाइल में रख लिया गया है." उन्होंने कहा, "इस मामले में हाईकोर्ट में 6 जनवरी की तारीख लगी हुई है, 6 जनवरी तक लोअर कोर्ट कोई आदेश पारित नहीं करेगा. इसलिए हमारा प्रार्थना पत्र खारिज करेंगे, उस पर क्या आदेश करेंगे यह नहीं कह सकते. क्योंकि इसमें लोअर कोर्ट का कोई दखल नहीं है. हो सकता है की हम 15 दिन से पहले ही रिपोर्ट दाखिल कर दें."

संभल के चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह की अदालत ने 19 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के लिए सर्वे कमिश्नर रमेश राघव को नियुक्त किया था. जिन्हें 10 दिन में अपनी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करनी थी, लेकिन 29 नवंबर को कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने दिन का और समय अदालत से मांगा था. 

जिसका आज समय पूरा हो गया था, लेकिन आज भी सर्वे रिपोर्ट कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव दाखिल नहीं कर पाए हैं. उन्होंने 15 दिन और अदालत से मांगे हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण सिविल जज सीनियर डिवीजन चंदौसी, संभल ने इस पर आज कोई निर्णय नहीं लिया है. अब देखना होगा की कोर्ट सर्वे कमिश्नर रमेश राघव अपनी रिपोर्ट कब तक अदालत में दाखिल करते हैं. 

ये भी पढ़ें: शत्रु संपत्ति पर बनी आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी? जियो टैगिंग में हुआ बड़ा खुलासा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget