एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी के सिंध वाले बयान पर शफीकुर्रहमान बर्क का तीखा हमला, कहा- 'राम मंदिर बना लें, लेकिन...'

CM Yogi On Sindhu: सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि योगी आदित्यनाथ तो ज्योतिषी हैं. वह तो नीचे-ऊपर की सब बातें करते हैं, लेकिन राम जन्मभूमि मामले में इंसाफ नहीं हुआ है.

Shafiqur Rahman Barq On CM Yogi: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार फिर से सपा सांसद ने सीएम योगी (Yogi Adityanath) के सिंध को वापस लेने वाले बयान पर ऐसी प्रतिक्रिया दी है, जिस पर सियासत गरम हो गई है. सपा नेता डॉ बर्क ने कहा कि राम जन्मभूमि मामले में इंसाफ नहीं हुआ, नाइंसाफी हुई है. वहीं सिंध को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का सिंध लेना आसान नहीं है. 

सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने सीएम योगी को नजूमी (ज्योतिषी) बताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ तो ज्योतिषी हैं. वह तो नीचे और ऊपर की सब बातें करते हैं, लेकिन राम जन्मभूमि मामले में इंसाफ नहीं हुआ है. उसमें नाइंसाफी हुई है और वह संविधान और कानून के खिलाफ हुआ है. चाहे आप उसमें राम मंदिर बना लें, लेकिन इतिहास माफ नहीं करेगा. 

सीएम योगी के बयान पर भड़के सपा सांसद

डॉ. बर्क ने आगे कहा कि बाबरी मस्जिद को तो यहां इन्होंने गैरकानूनी तरीके से अपनी ताकत के बल पर कब्जे में लेकर उसे तोड़ दिया और फिर वहां जबरदस्ती मंदिर बना रहे हैं. इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता. यह कोई कानूनी बात तो हुई नहीं, लेकिन पाकिस्तान का सिंध ले लेना आसान बात नहीं है. वहां बहुत टेढ़ी बात है अब यह जाने और वह जाने. वहां का मसला अलग है. यह कोई कानूनी बात तो कर नहीं रहे हैं यह तो अपनी ताकत की बात कर रहे हैं.

सीएम योगी ने क्या कहा था

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि जब 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. अगर राम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है, तो कोई कारण नहीं कि हम सिंध प्रांत को वापस न ले पाएं. सीएम योगी के इस बयान से पाकिस्तान को भी मिर्ची लग गई थी. पाकिस्तान ने इसे गैरजिम्मेदाराना बयान बताते हुए इसे विस्तारवादी मानसिकता करार दिया था. 

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के दोनों बेटों की रिहाई पर मना जश्न, पटाखे फोड़ कर लगाए 'शेर इज बैक' के नारे

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
Embed widget