एक्सप्लोरर

PGI में आग के बाद जागी सरकार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश, अब अस्पतालों में होगा ये काम

Lucknow News: SGPGI के ऑपरेशन थियेटर में सोमवार को आग लगने के कारण उत्पन्न व्यवधान के चलते दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किये गये दो मरीजों की मौत हो गयी.

Fire In PGI: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI Lucknow) में बीते दिनों आग लगने के बाद सरकार जाग गई है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस बाबत सख्त निर्देश दिए हैं. 

सोशल मीडिया साइट एक्स पर ब्रजेश पाठक ने लिखा- PGI में आग लगने की घटना को गंभीरता से लेते हुए ऐसी घटना प्रदेश के किसी भी चिकित्सालय में न हो, इसकी चिंता करते हुए मेरे द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा द्वारा प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थान एवं अस्पतालों को समयबद्ध तरीके से फायर ऑडिट और विद्युत सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

 प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सम्भाल रहे पाठक ने इससे पहले एक बयान में कहा था, ''पीजीआई में हुई घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. इसकी उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये गये हैं. आग किन कारणों से लगी, कैसे लगी, पूरी बिंदुवार जांच की जाएगी. प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा को तत्काल मौके पर जाने को कहा गया है और घटना में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.''

Ram Mandir Inauguration: टिन का शहर, जगह-जगह भंडारे, राम मंदिर के उद्घाटन में क्या होगा खास, ट्रस्ट ने दी जानकारी

दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किये गये दो मरीजों की मौत
बता दें PGI के ऑपरेशन थियेटर में सोमवार को आग लगने के कारण उत्पन्न व्यवधान के चलते दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किये गये दो मरीजों की मौत हो गयी.

एसजीपीजीआई द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, संस्थान के पुराने ऑपरेशन थियेटर में अपराह्न 12 बजकर 40 मिनट पर एक मॉनिटर से चिंगारी निकलने के कारण आग लग गयी तथा आग पहले 'वर्क स्टेशन' पर और फिर पूरे ऑपरेशन थियेटर में फैल गयी.

बयान के अनुसार, आग लगने के बाद अग्निशमन प्रणाली को तुरंत सक्रिय किया गया और आग पर काबू पाया गया. उसमें कहा गया है, “ऑपरेशन थियेटर में मौजूद सभी मरीजों को आईसीयू में स्थानांतरित किया गया. घटना के वक्त ऑपरेशन थियेटर में एक महिला रोगी की ‘एण्डोसर्जरी’ की जा रही थी और उसे बचाया नहीं जा सका.”

एक महीने के एक बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका
बयान में कहा गया है, “साथ ही करीब एक महीने के एक बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका. घटना के वक्त उसके हृदय की सर्जरी की जा रही थी. उसे धुएं के कारण ऑपरेशन थियेटर से निकालकर आईसीयू में लाया गया था.”

उप महानिरीक्षक (अग्निशमन) जुगल किशोर तिवारी ने बताया कि अपराह्न 12 बजकर 58 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी और पांच मिनट के अंदर दमकल की गाड़ियां मौक पर पहुंच गई थीं और उन्होंने आग पर काबू पा लिया लेकिन करीब-करीब पूरी मंजिल जल चुकी थी.  उन्होंने कहा कि वहां लोगों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि घटना के वक्त तीन मरीजों के ऑपरेशन की प्रक्रिया चल रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget