एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP वाराणसी में खाकी पर कोरोना संकट ,सात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा पुलिसकर्मियों पर रहता है। वराणसी में सात पुलिस वाले कोरोना प़जिटिव मिले हैं, जिसके बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है

वाराणसी, एबीपी गंगा। सड़क पर आम जनता की मदद कर रही खाकी भी अब कोरोना की चपेट में आ गयी है। वाराणसी में 8 सैंपल नए पॉजिटिव आये हैं। इनमें सात पुलिसकर्मी हैं और जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हो गयी है। जिनमे से 25 एक्टिव केस हैं।

चिंता का विषय है खाकी का संक्रमित होना

वाराणसी में कोरोना की आयी रिपोर्ट ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में शनिवार को 95 रिपोर्ट बीएचयू से मिली हैं। इनमें 87 नेगेटिव आयी हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक 7 पुलिस कर्मी, जिनमें एक उप निरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल शामिल हैं, ये कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पर तैनात हैं। इनमें से चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक में सबसे पहले सूखी खांसी और बुखार के लक्षण आये थे। इसके चलते चौकी के कुछ और पुलिस कर्मियों को भी खांसी, बुखार की चपेट में आ गये। ये सभी एक साथ चौकी की ही बैरक में रहते थे।

दो दिन पहले इन्हें वहां से अलग कर दशाश्वमेध क्षेत्र के गेस्ट हाउस में क्वारंटीन करा दिया गया था और इनकी सैंपलिंग कराई गई थी। रिपोर्ट में 14 में से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। इन सबकी कांटेक्ट ट्रेसिंग करायी जा रही है और साथ ही चौकी के आसपास के क्षेत्रों में कल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग भी करायी जानी है। सभी पुलिसकर्मियों को डीडीयू अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बाकी बचे पुलिस कर्मी भी अभी कुछ दिन अलग भवन में क्वारंटीन रहेंगे।

इसके अलावा पितरकुंडा बफर जोन के नजदीक का एक 39 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ईएसआई अस्पताल में इसकी स्क्रीनिंग और सैंपलिंग हुई थी, इनके खांसी आदि के सिम्पटम हैं। इनकी सिगरा क्षेत्र में ही राशन की दुकान है। इन्हें भी DDU शिफ्ट किया गया है। इनके घर के पास के क्षेत्र को पितरकुंडा हॉट स्पॉट एवं बफर जोन में ही शामिल किया जा रहा है।

लगातार बढ़ रहे मामले बने चिंता का सबब यूपी के मुख्यमंत्री ने टीम 11 की बैठक में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को एन 95 मास्क उपलब्ध कराने की बात कही है। बनारस में पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे पुलिस महकमे में दहशत है। इसके साथ ही तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना का लगातार बढ़ रहा संक्रमण प्रशासन की चिंता का सबब बना हुआ है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget