एक्सप्लोरर

लखनऊ: सर्राफा कारोबारी पर गोली भू-माफिया ने चलाई, पिता ने रिश्तेदार पर भी लगाया आरोप

ज्वैलर्स पर गोली चलाने की घटना ने सूबे की राजधानी में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल के रख दी है. वहीं, कारोबारी के पिता ने भू-माफिया का नाम लिया है. साथ ही पारिवारिक संपत्ति विवाद भी सामने आ रहा है.

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बुधवार रात शहर के सबसे बड़े सर्राफा कारोबारी बद्री सर्राफ के मालिक को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी. सरे शाम हुई इस वारदात के पीछे परिजन पुरानी रंजिश को वजह बता रहे हैं लेकिन इस घटना ने लखनऊ की सड़कों पर होने वाली पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए.

सर्राफ को मारी गोली

लखनऊ के विकास नगर रिंग रोड स्थित बद्री सर्राफ के मालिक अभिषेक केशरवानी को कार सवार बदमाशों ने उस वक्त गोली मार दी, जब वह अपनी पत्नी के साथ शोरूम बंद कर घर जा रहे थे. शोरूम से महज एक किलोमीटर की दूरी पर सीमैप गेट नंबर एक के पास कार सवार बदमाशों ने अभिषेक केशरवानी को रोकने की कोशिश की, अभिषेक ने कार नहीं रोकी तो चलती गाड़ी में एक बदमाश ने गोली चला दी. कार सवार बदमाश अभिषेक को एक गोली मारकर फरार हो गए. घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

भू-माफिया पर लगाया आरोप

घायल अभिषेक केशरवानी के पिता सुधीर केसरवानी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर चली गोली के पीछे मोहनलालगंज के भू-माफिया अष्टभुजा पाठक और फरीदाबाद में रहने वाले उनके भाई राजेश केसरवानी का हाथ हो सकता है. अष्टभुजा पाठक और राजेश केसरवानी पर नामजद एफआईआर दर्ज करवाई गई है.

संपत्ति विवाद

अब तक की पूछताछ में साफ हुआ है कि अभिषेक केसरवानी का मोहनलालगंज के पुरसैनी में 14 करोड़ से ज्यादा की कीमती जमीन को लेकर स्थानीय भूमाफिया अष्टभुजा पाठक से विवाद चल रहा है. 2 साल पहले दोनों के बीच में मारपीट भी हुई ,महिला से छेड़खानी के आरोप में अष्टभुजा पाठक पर एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी. वहीं, दूसरी तरफ नामजद दूसरे आरोपी राजेश केसरवानी का अभिषेक केशरवानी और उनके पिता से संपत्ति विवाद चल रहा है. फिलहाल पुलिस ने वारदात के 10 घंटे के अंदर ही नामजद किए गए आरोपी अष्टभुजा पाठक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. क्राइम ब्रांच समेत 12 टीमें इस पूरी घटना में शामिल बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगा दी गई.

पिता सुधीर केसरवानी ने इस घटना में अपने ही भाई राजेश केसरवानी और मोहनलालगंज के भू माफिया अष्टभुजा पाठक को नामजद किया है. पुलिस भी नामजद किए गए अष्टभुजा पाठक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget