एक्सप्लोरर

लखनऊ में हिंदूवादी नेता की हत्या के बाद कानपुर में दो विहिप नेताओं को सुरक्षा दी गई

कानपुर में पुलिस प्रशासन ने दो हिंदूवादी नेताओं को गनर उपलब्ध कराया गया है। लखनऊ में हिंदूवादी नेता रणजीत बच्चन की हत्या के बाद प्रशासन ने ये कदम उठाया है

कानपुर, एबीपी गंगा। राजधानी लखनऊ में हुई हिंदूवादी नेता की हत्या के बाद से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कानपुर में ऐसी कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए दो प्रमुख हिंदूवादी नेताओं को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। बीते दिनों लखनऊ में हिंदूवादी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे अन्य हिंदूवादी नेताओं की जान को खतरा पैदा हो गया है। कानपुर में विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े प्रकाश शर्मा व बजरंग दल के अवध बिहारी मिश्रा हिंदूवादी नेताओं के रूप में काम करते हैं। लखनऊ जैसी घटना दोबारा न हो इसलिये दोनों हिंदूवादी नेताओं को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद जब अवध बिहारी से बात की गई तो उन्होंने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि मुझे ना कोई खतरा लगता है और न ही उस खतरे की परवाह है। किसी इनपुट के आधार पर प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है तो वो उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है। किसी व्यक्ति या अन्य को सुरक्षा दे देने से ना तो प्रदेश सुरक्षित होगा और ना ही देश।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस्लामिक संगठन पूरी दुनिया को अस्थिर करने में लगा हुआ है, जहां-जहां इनकी संख्या बहुमत में है वहां गैर इस्लामिक मतावलम्बियों का जीना दूभर है। आतंक और अस्थिरता पैदा करना इनकी मजहबी शिक्षा और उसका परिणाम है। प्रदेश देश और पूरी दुनिया को स्थिर, शांत और व्यवस्थित रखना है तो जेहादी इस्लामिक आतंक के विरुद्ध संगठित होकर सामूहिक प्रयत्न करने की आवश्यकता है। चाहे लखनऊ की घटना हो या फिर अन्य प्रदेशों की घटना हो उनको संज्ञान में लेकर बहुसंख्यक हिन्दू समाज को संगठित होकर सावधान होने के जरुरत है। सुरक्षा को देकर तात्कालिक रूप से भले ही कुछ राहत का अनुभव किया जा सकता हो, लेकिन इसका स्थाई इलाज यही है कि जेहाद की इस्लामिक शिक्षा है उस पर प्रतिबंध लगे। ऐसे लोगों को किस प्रकार से ठीक किया जा सके उसके लिए केवल भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देशों को इसकी चिंता करने की आवश्यकता है।

कानपुर के दो हिंदूवादी नेताओं को पुलिस सुरक्षा देने के बारे में जब एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लखनऊ में हिन्दू महासभा के अध्यक्ष की ह्त्या के बाद कानपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा हुई कि किन-किन धार्मिक संगठनों के लोगों को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। एहतियातन अभी प्रकाश शर्मा व अवध बिहारी मिश्रा को गनर मुहैया कराया गया है। और किन लोगों को सुरक्षा दी जाए इसको लेकर एलआईयू जांच कर रही है उसके बाद अन्य लोगों को सुरक्षा दी जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget