एक्सप्लोरर

उत्तराखंड आपदा: तपोवन टनल में रेक्स्यू ऑपरेशन का 13वां दिन, अब तक 61 शव बरामद, 28 मानव अंग भी मिले

चमोली में आई आपदा के बाद तपोवन में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है. गुरुवार को तीन और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या 61 पहुंच गई है.

चमोली. उत्तराखंड के चमोली जिले में आई त्रासदी के बाद गुरुवार को तीन और शव बरामद किए गये. इसके साथ ही अब तक 61 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. त्रासदी के 13वें दिन भी प्रभावित इलाकों में खोज अभियान चलाया जा रहा है. खोज अभियान के लिए डॉग स्क्वॉड, दूरबीन, राफ्ट और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि तपोवन परियोजना की सुरंग के अंदर और रैणी गांव क्षेत्र में चलाए जा रहे दो बचाव अभियानों में अब तक कुल 61 शव बरामद किए जा चुके हैं. इसके अलावा 28 मानव अंग भी मिले हैं.

तपोवन टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी वहीं, तपोवन सुरंग में भी रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. हालांकि, सुरंग के अंदर पानी और कीचड़ के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित हो रहा है. हालांकि, डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक कि सुरंग के अंदर आखिरी व्यक्ति या पार्थिव शरीर नहीं मिल जाता. एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा, "भारी कीचड़ की मौजूदगी और अत्यधिक सावधानी के साथ शवों को बाहर निकालने के लिए उठाए जा रहे एहतियाती कदमों के साथ ऑपरेशन धीमी गति से चल रहा है."

सुरंग के अंदर मिले 13 शव तपोवन सुरंग से अब तक 13 शवों को बरामद किया जा चुका है. कई दिन बीत जाने के कारण सुरंग में फंसे लोगों के जिंदा होने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. अभी भी अंदर फंसे लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. बचावकर्मी दो जगहों पर काम कर रहे हैं. एक दल सुरंग के अंदर बचाव अभियान में जुटा है तो दूसरा दल रैणी गांव में ऋषिगंगा परियोजना के अवशेषों पर के पास अभियान में लगा है. रैणी गांव के पास बचाव अभियान में स्निफर कुत्तों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

विपरीत परिस्थितियों के बीच कई दिन खुदाई करने के बाद बचाव कार्य में लगी सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने सुरंग का एक हिस्सा खोलने में कामयाबी पाई है.

ये भी पढ़ें:

UP Budget 2021: राज्यपाल के अभिभाषण में दिखी बजट की झलक, इन योजनाओं पर रहेगा फोकस

सपा का अनोखा प्रदर्शन, बाइक और गैस सिलेंडर की अर्थी निकालकर जताया महंगाई का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget