एक्सप्लोरर

नदी के तेज बहाव में स्कार्पियो गाड़ी बही, पांच लोगों को किया गया रेस्क्यू

भारी बारिश के चलते सहारनपुर में नदी के तेज बहाव में एक स्कॉर्पियो गाड़ी फंस गई. यही नहीं, पांच लोग भी इस दौरान यहां फंस गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी को बचाया.

सहारनपुर: सहारनपुर जिले की शिवालिक की पहाड़ियों में तेज मूसलाधार बारिश से घाट क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं. सुंदरपुर शाकुंभरी मार्ग पर पड़ने वाली हिंडन नदी में पानी आने से बीचो बीच फंसी स्कॉर्पियो कार पानी के तेज बहाव में बह गई. स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर पांच व्यक्ति सवार थे. हिंडन नदी में पानी आने से 80 गांव का जनसंपर्कटूट गया है. इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच लोगों की जान बचाई.
 

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई गई जान 

आज सुबह तकरीबन छह बजे डायल 112 के माध्यम से थाना बिहारीगढ़ पर सूचना मिली कि, कुड़ीखेड़ा गांव के पास शाकुंभरी रोड पर नदी में पांच स्कार्पियो सवार पानी के तेज बहाव में फंसे हैं. इस पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू तथा बचाव कार्य शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद पांचों व्यक्तियों को नदी से बाहर निकाला गया.

गाजियाबाद के थे सभी युवक

पुलिस द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने अपने नाम दीपक पुत्र शुभम, सचिन अग्रवाल पुत्र नरेश अग्रवाल,  रोहित अग्रवाल पुत्र रमेश अग्रवाल,  पारस शर्मा, अश्विनी अग्रवाल निवासीगण पटेल नगर जनपद गाजियाबाद बताया. उन्होंने कहा कि, हम लोग अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर यूपी 14 बीयू -6900 से माता शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे, कि जब हम इस नदी के पास पहुंचे तो उस समय पानी बहुत कम था. नदी पार करने के प्रयास में हमारी स्कॉर्पियो गाड़ी गड्ढे में गिर गई उसे निकालने के प्रयास करने के दौरान ही अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और हमारी गाड़ी भी नदी के तेज बहाव में बह गई. पुलिस द्वारा की गई तत्काल सहायता के लिये सभी के द्वारा पुलिस की सराहना की गई.

ये भी पढ़ें.

कांवड़ यात्रा रद्द होने पर बोले पंकज सिंह, 'हमारी सरकार ने कांवड़ियों पर बरसाये थे फूल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget