एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा रद्द होने पर बोले पंकज सिंह, 'हमारी सरकार ने कांवड़ियों पर बरसाये थे फूल'

कांवड़ यात्रा रद्द होने पर नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि, हमें विश्वास है कि शिव भक्त नाराज नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव भी जरूरी है.

नोएडा: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने पहले ही रोक लगा दी थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में भी कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है. जिसको लेकर एबीपी गंगा संवाददाता बलराम पांडे ने नोएडा विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह से खास बातचीत की है. 

पंकज सिंह बोले-योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा में की थी पुष्प वर्षा

कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार शुरू से ही पक्ष में थी, लेकिन जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा को लेकर स्वतः संज्ञान लिया है, उसके बाद कांवड़ संघ के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा रद्द कर दी जाए. कांवड़ यात्रा रद्द होने के बाद भारतीय जनता पार्टी का क्या स्टैंड है, यह जानने के लिए एबीपी गंगा ने नोएडा विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि, योगी सरकार में ही शिव भक्तों पर कांवड यात्रा में पुष्प वर्षा की गई है. डीजे बजाने की छूट दी गई. 

महामारी से बचना भी जरूरी है

अन्य सरकारों में तो कांवड़ियों पर लाठियां बरसाई गईं, उनके कैंप हटा दिये गए लेकिन योगी सरकार में सभी धर्मों का पूरा पूरा सम्मान किया जाता है और जिस तरह से इस महामारी का प्रकोप देखने को मिला है, उसे लेकर सरकार ने जो भी निर्णय लिए हैं, वह सराहनीय हैं, क्योंकि इस महामारी से भी बचना बेहद जरूरी है.

नहीं होगा कोई शिवभक्त नाराज

कांवड़ यात्रा के रद्द होने से कोई भी शिवभक्त सरकार से नाराज नहीं होगा, क्योंकि शिवभक्त यह जानते हैं कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और हम तो शुरू से ही हर हर भोले बम बम भोले बोलते आ रहे हैं.

लेकिन जब हमने उनसे यह जानने की कोशिश की कि, अगर शिवभक्त हरिद्वार नहीं जाएंगे तो क्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गढ़ गंगा में शिव भक्तों का जमावड़ा लगेगा तो, उन्होंने कहा कि, यह सरकार का निर्णय है. फिलहाल अभी कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है. उस पर हम अभी बात करेंगे. आगे क्या होता है आगे क्या रणनीति तय होगी, उसके बाद ही इस पर बात की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें.

मायावती का प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान, यूपी में ब्राह्मणों को जोड़ने के लिये चलाएंगे बड़ा अभियान

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget