एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में पार्किंग के पास खड़ी कार में लगी आग, जलकर हुई खाक

Noida News: सोसाइटी में खड़ी धू-धू कर जल रही स्कॉर्पियो ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में ओपन स्पेस में पावर स्टेशन के पास पार्किंग एरिया के पास खड़ी थी. 20 मिनट में दमकल ने आग पर काबू पाया.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में खड़ी स्कॉर्पियो में देर रात अचानक आग लग गई. आग लगने से सोसायटी में हड़कंप मच गया. इस अग्निकांड मे कोई घायल नही हुआ, क्योंकि आग लगने के समय कोई भी गाड़ी में नहीं था. गाडी का मालिक कार को खडा कर अपने फ्लैट में चला गया था. 

आग की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शुरुआती जांच में गाड़ी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. गनीमत ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ.

20 मिनट में आग पर काबू पाया

सोसाइटी में खड़ी धू-धू कर जल रही स्कॉर्पियो ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में ओपन स्पेस में  पावर स्टेशन के पास पार्किंग एरिया के पास खड़ी थी. निवासियों की सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस के साथ ईकोटेक-3 फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी पहुंची. करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. स्कॉर्पियों के बगल में खड़ी दूसरी कार को हटाया गया. गनीमत रही कि आग की वजह से बिजली घर का ट्रांसफॉर्मर चपेट में नहीं आया.

दमकल अधिकारियों ने बताया कि अभी आग लगने का कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका, लेकिन लोगों से अपील है कि गाड़ी हमेशा सुरक्षित पार्क करें और नियमित सर्विस करवाएं.

शार्ट सर्किट की आशंका

सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष सचिन शर्मा का कहना है कि आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. मालिक कुछ देर पहले ही कार को खड़ा कर फ्लैट में गया था. लोगों से अपील की है कि सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी वाहन को पावर स्टेशन, ट्रांसफार्मर, एचटी रूम और डीजी सेट के नजदीक पार्क न करें. साथ ही पार्किंग में और भी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget