एक्सप्लोरर

मेरठः महीनों बाद खुले हैं बंद पड़े स्कूल, जानिए कैसी है हालत और क्या कहते हैं बच्चे

लॉकडाउन के चलते महीनों से बंद पड़े स्कूल आज से खुलने लगे हैं. पहले दिन जानिए मेरठ के एक स्कूल का रियलिटी चेक.

मेरठ। लॉकडाउन के चलते महीनों से बंद पड़े स्कूलों को आज से खोलने की अनुमति मिल गई है. प्रदेश भर में आज से कई जगह स्कूल खोले गए. सरकार के स्कूलों को खोलने के लिए कुछ खास दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. ऐसे में क्या नियमों का पालन है या नहीं, एबीपी ने इसकी पड़ताल की.

इस पड़ताल के चलते सबसे पहले एबीपी की टीम 'द अध्ययन' स्कूल पहुंची. यहां बच्चों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से शिक्षा दी जा रही थी. कक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का भी शत प्रतिशत पालन हो रहा था. महीनों बाद स्कूल आकर बच्चे भी काफी खुश दिखाई दे रहे थे. वहीं, अध्यापक भी इस दौरान कक्षाओं में आकर खुश दिखाई दिए.

बच्चों में खुशी क्लास में बैठे बच्चों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो काफी खुश हैं. उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. ऑफलाइन क्लास के लिए स्कूल में सभी नियमो का पालन किया जा रहा है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराया जा रहा है. हर बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है. बच्चों ने कहा कि नियमों का पालन देखकर उन्हें लग रहा है कि वे स्कूल में पूरी तरह सुरक्षित हैं.

टीचर्स भी काफी खुश बच्चों के बाद जब टीचर्स से बात की गई तो उन्होंने भी काफी खुशी जाहिर की. टीचर्स ने कहा कि 7 महीने के लंबे अंतराल के बाद आज स्कूल खुले हैं. वह क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे हैं. टीचर ने भी साफ कहा कि स्कूल कि जिस तरह से तैयारी है, उसको देखकर वह अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें बड़ी खुशी हो रही है कि आज वह बच्चों को क्लास दे रहे है.

मॉनिटरिंग भी जारी भले ही स्कूल में कोविड दिशानिर्देशों का पालन हो रहा हो लेकिन इनका पालन सुनिश्चित हो इसके लिए खुद प्रिंसिपल नजर बनाए हुए हैं. वह सीसीटीवी और मोबाइल की मदद से स्कूल में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं. स्कूल मैनेजमेंट की मानें तो आज लगभग 20 से 25 फीसदी बच्चे ही क्लास में आए हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ेगी और एक बार फिर से स्कूल उसी पुरानी पटरी पर लौट आयेगा.

ये भी पढ़ेंः

MP की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी पर कमलनाथ के बयान को लेकर मायावती खफा, कहा-कांग्रेस माफी मांगे प्रयागराजः नेवादा का ग्राम पंचायत भवन बना यूपी में नंबर वन, सीएम योगी भी हुए मुरीद, आज होगा लोकार्पण  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget