एक्सप्लोरर

प्रयागराजः नेवादा का ग्राम पंचायत भवन बना यूपी में नंबर वन, सीएम योगी भी हुए मुरीद, आज होगा लोकार्पण

खुले में शौच मुक्त घोषित होने के बाद प्रयागराज में अब यूपी का सबसे बेहतरीन पंचायत भवन बना है. इसे आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पित करेंगे.

प्रयागराज। ओडीएफ यानी खुले में शौच से मुक्ति के बाद संगम नगरी प्रयागराज को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. पंचायत चुनावों से पहले योगी सरकार यूपी की ग्राम पंचायतों को पंचायत भवन के जो तोहफे दे रही है, उनमें प्रयागराज के नेवादा इलाके में बनी बिल्डिंग और यहां के कांसेप्ट को यूपी में सबसे बेहतरीन घोषित किया गया है. सूबे में सर्वश्रेष्ठ पंचायत भवन के खिताब से नवाज़ी गई प्रयागराज की इस अनूठी बिल्डिंग का लोकार्पण सोमवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये करेंगे. उन्होंने भी यहां के पंचायत भवन की तारीफ़ करते हुए इसे पूरे उत्तर प्रदेश में मॉडल के तौर पर पेश किये जाने का फैसला लिया है.

सीएम योगी इस ख़ास मौके पर यहां के ग्राम प्रधान सुमंत तिवारी से सीधे तौर पर रूबरू भी होंगे और ऑनलाइन उनकी पीठ भी थपथपाएंगे. आठ कमरों और मीटिंग हॉल वाले इस पंचायत भवन को मॉडर्न तकनीक व ख़ूबसूरती के साथ तैयार कर इसे बेहद भव्य व आकर्षक लुक दिया गया है. यहां एक ही छत के नीचे ग्रामीणों की तमाम समस्याओं को दूर करने की भी कोशिश की जाएगी. प्रयागराज के इस पंचायत भवन को समूचे यूपी में मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा. पंचायतों की सभी प्रचार सामाग्रियों पर भी यहां की तस्वीर होगी.

सिर्फ तीन महीने में हुआ तैयार सूबे का सबसे बेहतरीन घोषित किया गया प्रयागराज का यह पंचायत भवन जिले के होलागढ़ ब्लाक के शाहपुर कल्याण उर्फ़ नेवादा ग्राम पंचायत का है. बेहद भव्य व आकर्षक नज़र आने वाले इस पंचायत भवन को सिर्फ तीन महीने के कम वक्त में तैयार किया गया है. इसमें ग्राम पंचायत के प्रधान -सचिव और लेखपाल नियमित रूप से तो बैठेंगे ही, इसके साथ ही आईटी रूम में खुलने वाले सहज केंद्र से लोग अपने आय - निवास - जन्म प्रमाण पत्रों और ज़मीन व खेतों की खतौनी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे. इसके साथ ही एक कमरा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए लोगों के लिए होगा. पंचायत भवन में एक मीटिंग हॉल भी है.

भूकंप रोधी भी है भवन इस पंचायत भवन को ख़ूबसूरती से तो तैयार किया ही गया है तो साथ ही दूसरी तरफ इसे भूकंप रोधी भी बनाया गया है. पंचायत भवन में पर्यावरण को बरकरार रखने के लिए इसमें हर तरफ पौधे लगाए गए हैं. दीवारों पर जागरूकता वाली पेंटिंग्स तैयार कर उन पर स्लोगन लिखे गए हैं. पंचायत भवन की बिल्डिंग में बिजली की आकर्षक लाइटिंग भी की गई है. रात को रंगीन रोशनी में पूरी इमारत दुल्हन से चमकती नज़र आती है. इस पंचायत भवन को तकरीबन साढ़े सत्रह लाख रूपये की लागत से तैयार किया गया है. बिल्डिंग की ख़ूबसूरती और मजबूती के साथ ही यहां से निकलने वाले संदेश ने भी इस पंचायत भवन को यूपी में पहला स्थान दिलाया है.

योगी आज करेंगे लोकार्पण ग्राम प्रधान सुमंत तिवारी और ग्राम पंचायत अधिकारी दयाराम पटेल के मुताबिक़ निर्माण के समय इसे जिले में सबसे बेहतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब पूरे प्रदेश में नंबर वन आना यह समूचे प्रयागराज के लिए गौरव की बात है. होलागढ़ ब्लाक की प्रमुख श्रद्धा तिवारी और इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद तिवारी का कहना है कि यहां का पंचायत भवन सबसे बेहतरीन साबित होने के बाद अब सेवाओं के मामले में भी नेवादा को पूरे यूपी में नंबर वन बनाया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को सूबे के इस नंबर पंचायत भवन के साथ ही यूपी के 376 अन्य पंचायत भवनों का भी लोकार्पण करेंगे. सीएम योगी कल के ऑनलाइन समारोह में इक्कीस हज़ार से ज़्यादा पंचायत भवनों का शिलान्यास भी करेंगे.

ये भी पढ़ेंः

आगराः रोटी वाली अम्मा की बढ़ी परेशानी, एक तो बिक्री नहीं दूसरे प्रशासन दुकान उठवाने को तैयार आज कोर्ट में पेश किया जाएगा बलिया गोलीकांड का आरोपी धीरेंद्र सिंह, रिमांड की मांग करेगी पुलिस  

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget