एक्सप्लोरर

यूपीः जालौन में खुला स्कूल, बच्चों की क्लास का वीडियो वायरल, विभाग ने दिए जांच के आदेश

स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 40 बच्चों की एक कक्षा में पढ़ाई हो रही है.

जालौन, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के माधवगढ़ क्षेत्र का एक निजी स्कूल खुला पाए जाने के बाद उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. हालांकि कोरोनावायरस महामारी के कारण उत्तर प्रदेश में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं. स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 40 बच्चों की एक कक्षा में पढ़ाई हो रही है.

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रेम चंद ने कहा, "सरकार ने स्कूलों को खोलने की अनुमति नहीं दी है. हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और दोषी पाए जाने पर स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी. स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक कानूनी कार्रवाई का भी सामना करेंगे." इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वीडियो में किसी भी छात्र ने फेस मास्क का उपयोग नहीं किया है.

बीएसए ने कहा, "इस बात की भी जांच की जा रही है कि कक्षाएं आयोजित की जा रही थीं या कोचिंग कक्षाएं. दोनों ही मामलों में कार्रवाई की जाएगी।" कोरोनावायरस महामारी के प्रसार मद्देनजर राज्य सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है और अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं.

गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय स्पष्ट कर चुका है कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना स्कूल नहीं खोले जाएंगे. फिलहाल स्कूल खोले जाने की संभावना नहीं है, इसलिए ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने का विकल्प ही जारी रखा गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने स्कूली छात्रों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. यह दिशानिर्देश इंटरनेट के अभाव में भी छात्रों की लर्निग बेहतर करने का काम करेंगे.

ये दिशानिर्देश तीन प्रकार की स्थितियों के लिए सुझाए गए हैं. सबसे पहले, जिसमें छात्रों के पास कोई डिजिटल संसाधन नहीं है. दूसरे, जिसमें छात्रों के पास सीमित डिजिटल संसाधन उपलब्ध हैं. अंत में, जिसमें छात्रों के पास ऑनलाइन शिक्षा के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध हैं. यानी जहां छात्रों को अभी घर पर ही ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है, वहां यह तरीका बरकरार रहेगा. जिनके पास ऑनलाइन साधन उपलब्ध नहीं है उन्हें अन्य वैकल्पिक माध्यमों से शिक्षा प्रदान की जाएगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि फिलहाल स्कूल खुलने की संभावना बेहद कम है.

ये भी पढ़ेंः

जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी 

एक ही पात्रता परीक्षा का क्या फायदा, जब सालों -साल पूरी नहीं हो पातीं भर्तियां, पढ़ें ये स्पेशल रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget