एक्सप्लोरर

सहारनपुर: फर्नीचर खरीद घोटाले में सही पाए गए आरोप, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

सहारनपुर में फर्नीचर खरीद घोटाले में आरोप सही पाए गए हैं. जांच में सामने आया है कि जिला समन्वयक की तरफ से फर्नीचर खरीदने और भुगतान के लिए शिक्षकों पर दबाव बनाया गया था.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एनपीआरसी में हुए फर्नीचर खरीद घोटाले में आरोप सही पाए गए हैं. इस मामले में बीएसए की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है. जांच में सामने आया है कि जिला समन्वयक ने ही फर्नीचर खरीदने और भुगतान के लिए शिक्षकों पर दबाव बनाया था. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

फर्नीचर खरीदने के लिए बजट हुआ था आवंटित बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने थाना सदर बाजार में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि निदेशालय राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के अनुपालन में न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों पर फर्नीचर खरीदने के लिए बजट आवंटित किया गया था. आदेश के अनुसार फर्नीचर खरीद विद्यालय प्रबंध समिति को करनी थी.

फर्नीचर मानक के अनुरूप नहीं था भौतिक सत्यापन में पाया कि खरीदा गया कि फर्नीचर मानक के अनुरूप नहीं था और निर्धारित धनराशि से बहुत कम राशि का था. इस बारे में संबंधित विद्यालयों में प्रबंध समिति के सचिव से पूछा गया तो सामने आया कि फर्नीचर उन लोगों ने नहीं, बल्कि फर्नीचर विद्यालय में वाहन चालक नफीस लेकर आया था. चालक ने बताया था कि फर्नीचर तुषार शर्मा ने जिला समन्वयक विजयंत के कहने पर भेजा था. जिला समन्वयक के दबाव में आकर मानक के अनुरूप न होने पर भी फर्नीचर को रख लिया गया और उसके बाद जिला समन्वयक के दबाव में भुगतान किया गया.

सरकारी धनराशि का गबन बीएसए ने कहा कि फर्नीचर मानक के अनुरूप न होने और अधिक भुगतान किए जाने का मामला है, जो सरकारी धनराशि का धोखा देकर गबन करना है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को कहा. थाना पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. तुषार शर्मा और जिला समन्वयक विजयंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुईं प्रियंका गांधी, जानें- किस खास रणनीति पर काम कर रही है कांग्रेस

यूपी: बलिया में एक निरक्षर लड़की के बैंक अकाउंट में आए 10 करोड़ रुपये, फिर हुआ ये....

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget