एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुईं प्रियंका गांधी, जानें- किस खास रणनीति पर काम कर रही है कांग्रेस

कांग्रेस ने 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. अजय कुमार लल्लू ने बताया कि ऐसे में प्रियंका गांधी ने अब सीधे तौर पर लोगों के साथ मिलना जुलना शुरू किया है. ये सिलसिला जारी रहेगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को राजनीतिक समीकरण बनाए जाने लगे हैं. कोरोना काल में लॉकडाउन खत्म होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक्टिव हो गई हैं. प्रियंका ने संगठन के नेताओं सहित तमाम लोगों से सीधे तौर पर मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया है. इस कड़ी में वो हाल ही में जेल से छूटे डॉ कफील खान के परिवार के मिलीं तो दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मुलाकात कर सूबे के सियासी हालात का जायजा लिया.

पार्टी की गतिविधियों पर है पूरी नजर प्रियंका गांधी संगठन और पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल बैठकें कर रही थी लेकिन अब वन-टू-वन यानी सीधे तौर पर मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रियंका ने कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में पार्टी से जुड़ी गतिविधियों की रिपोर्ट भी ली.

चुनावी घोषणा पत्र बनाने को लेकर बनी रणनीति हाल ही में प्रियंका गांधी ने मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी. बैठक में चुनावी घोषणा पत्र बनाने को लेकर रणनीति तैयार करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बिगड़ते आर्थिक हालात पर गंभीर चर्चा हुई थी. बैठक में तय हुआ था कि पूरे प्रदेश में जनअभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र बनाएगी. इस अभियान में विधानसभा वार बैठकें करके जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा.

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुईं प्रियंका गांधी, जानें- किस खास रणनीति पर काम कर रही है कांग्रेस

जनता से रायशुमारी की जाएगी मीटिंग में तय हुआ था कि सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए भी जनता से रायशुमारी की जाएगी. प्रदेश भर के बौद्धिक वर्ग और जन संगठनों से लिखित रूप से भी सलाह मांगी जाएगी. चुनावी घोषणा पत्र के लिए विधानसभा वार आम लोगों से भी इस तरह के सुझाव और मुद्दे आमंत्रित किए जाएंगे.

लोगों से मिलना जुलना शुरू यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि प्रियंका गांधी लगातार पार्टी और संगठन के मुद्दों पर नजर रख रही है. उन्होंने कहा कि कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन हम घर में बैठ नहीं सकते हैं. ऐसे में प्रियंका गांधी ने अब सीधे तौर पर लोगों के साथ मिलना जुलना शुरू किया है. ये सिलसिला बाकी नेताओं के साथ भी जारी रहेगा.

कफील खान की रिहाई में निभाई अहम भूमिका गौरतलब है कि, जेल से छूटने के बाद डॉक्टर कफील खान ने अपने परिवार के साथ सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी. कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाहनवाज आलम प्रियंका गांधी से कफील खान की मुलाकात कराने में अहम कड़ी बने. शाहनवाज ने ही कफील खान की रिहाई के लिए आंदोलन चलाया था. इतना ही नहीं जेल से बाहर आने के बाद प्रियंका गांधी के निर्देश पर शाहनवाज कफील खान को राजस्थान लेकर गए थे, जहां वो अपने परिवार के साथ कुछ दिन ठहरे थे.

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुईं प्रियंका गांधी, जानें- किस खास रणनीति पर काम कर रही है कांग्रेस

बढ़ेंगी राजनीतिक गतिविधिंया शाहनवाज आलम ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में अब महज डेढ़ साल का समय बचा है. ऐसे में संगठन लेकर लेकर पार्टी नेताओं के साथ प्रियंका गांधी बैठकें भी करेंगी और मुलाकात भी. ये सिलसिला अब लगातार जारी रहेगा. सूबे में अनलॉक-4 में काफी छूट दी गई है तो पार्टी की राजनीतिक गतिविधिंया भी बढ़ेंगी और अब हम लोग गांव स्तर पर बैठकें करेंगे.

यह भी पढ़ें:

'योगी है तो यकीन है' के नारे के साथ यूपी में फ़िल्म सिटी के लिए जगह फाइनल

किसान बिल को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने पूछे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget