एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के करीबी नेता पर गांजा तस्करी का आरोप, भेजा गया जेल

Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सुभासपा के प्रदेश सचिव को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस पर सुभासपा ने उनका बचाव करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है.

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में वह सपा को छोड़ एनडीए में शामिल होने के चलते काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं. वहीं अब सुभासपा के प्रदेश सचिव और ओम प्रकाश राजभर के करीबी नेताओं में से एक को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं सुभासपा के जिलाध्यक्ष का कहना है कि यह एक राजनीतिक चाल है. जिसके तहत उनके नेता को फंसाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की निवासी अशोक यादव को पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है. जिसके बाद पुलिस ने जानकारी दी कि गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुए अशोक यादव सुभासपा के प्रदेश सचिव हैं. जिससे एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में सुभासपा को लेकर चर्चाएं जोरों पर शुरू हो गई हैं.

ओपी राजभर के करीबी पर गांजा तस्करी का आरोप

वहीं दूसरी ओर सुभासपा प्रमुख के बेहद करीबी माने जाने वाले अशोक यादव के इस तरह से गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद पार्टी ने उनसे पल्ला झाड़ने के बजाए उनका साथ दिया है. अंबेडकरनगर से सुभासपा जिलाध्यक्ष ने इसे एक राजनीतिक साजिश बताते हुए अशोक यादव का बचाव किया है. ओम प्रकाश राजभर ने हाल ही में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विस्तार के दौरान अशोक यादव को पार्टी का प्रदेश सचिव बनाया था. वहीं अशोक यादव अक्सर ओम प्रकाश राजभर के दौरे के दौरान उनके साथ ही नजर आते हैं. 

सात किलो से ज्यादा गांजा बरामद

पुलिस के अनुसार अशोक यादव के साथ ही एक अन्य शख्स को भी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से उन्हें सात किलो से अधिक मात्रा में गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. सम्मनपुर थाने के अधिकारी ने जानकारी दी कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें गिरफ्तार अशोक यादव और एक अन्य शख्स को जेल भेज दिया गया. फिलहाल गिरफ्तार किए जाने के बाद अशोक यादव को पार्टी और पद से हटा दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः

Mathura Wall Collapse: मथुरा में इमारत का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget