एक्सप्लोरर

UP News: 'हम 20 साल से चिल्ला रहे हैं...जातिगत जनगणना होनी चाहिए', ओम प्रकाश राजभर ने भी की मांग

Caste Census: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास इन सब के अलावा अब कोई काम नहीं रह गया है घूम-घूम कर सिर्फ आंदोलन करें.

Caste Census News: इजरायल और हमास में जंग जारी है और पिछले कई दिनों से गोलाबारी भी हो रही है. इसको लेकर विश्व स्तर पर आतंकवाद के विरुद्ध जहां कई देश खड़े हो गए हैं, वहीं भारत भी आतंकवाद से काफी दिनों से पीड़ित रहा है. गाजीपुर के दौरे पर आए ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि भारत की तरफ से जो प्रयास हो रहा है, पूरे दुनिया में आतंकवाद खत्म होना चाहिए. क्योंकि इसकी चपेट में पूरी दुनिया है, अगर उसको खत्म करने के लिए कोई अभियान चला रहे हैं तो उसका समर्थन करना चाहिए जिस परिवार का लड़का आतंकवादियों की भीड़ चढ़ जाता है और उसकी लाश जब परिवार के दरवाजे पर आती है तब उससे पूछिए कि उसे पर क्या बितती है.

वहीं 69000 शिक्षक भर्ती पर अखिलेश यादव के द्वारा इन लोगों की तत्काल नियुक्ति की मांग की गई है जिस पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि जहां पर लड़ाई लड़नी है वहां पर तो नहीं बोल पाते हैं. जब सदन चल रहा था तब तो वहां पर आवाज नहीं उठाई वहां पर अगर बोलते तो मजबूती रहती बाहर बोलने से क्या होगा. सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास इन सब के अलावा अब कोई काम नहीं रह गया है घूम-घूम कर सिर्फ आंदोलन करें.

वहीं जब उनसे पूछा गया कि जातिगत जनगणना जो बिहार सरकार ने कराया है और उत्तर प्रदेश में भी इसकी मांग उठ रही है इसको लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी जाति जनगणना होनी चाहिए. इसके लिए हम 20 साल से चिल्ला रहे हैं. हमने जब इसके लिए आवाज उठाई थी यह आवाज अखिलेश यादव राहुल गांधी मायावती और सोनिया गांधी के कानों तक गई थी. आज इसके लिए जो लोग भी चिल्ला रहे हैं उनसे पूछो कि वह इसके लिए आज क्यों चिल्ला रहे हैं जब तुम लोग सत्ता में थे तो क्यों नहीं किया. 

उन्होंने कहा कि हर 10 साल पर जातिवाद जनगणना होनी चाहिए चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार चार बार बसपा की सरकार और 40 साल कांग्रेस की सरकार रही है, तब इन लोगों ने क्यों नहीं किया. इन लोगों का बयान था कि हम लोग जातिवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं इसलिए जातिवार जनगणना नहीं चाहते. साल 2011 में जब जातिवाद जनगणना हुई थी और सामने करने की बात लोकसभा में आई थी तब राहुल गांधी ने उसे पेपर को लोकसभा में फाड़ा था. राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव भी थे उनके पिता मुलायम सिंह यादव भी थे मायावती का भी समर्थन था आप लोग जब सत्ता में रहोगे तो काम नहीं करोगे और अधिकारियों से भी काम नहीं करने दोगे.

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सपा सांसद एसटी हसन की भविष्यवाणी, बताया- किसकी होगी जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget