एक्सप्लोरर

UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह को पुलिस क्यों नहीं कर रही है गिरफ्तार? ओम प्रकाश राजभर ने बताई वजह

Basti Nikay Chunav: बस्ती पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष और अपने पुराने साधी अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव बिरादरी के चक्कर में पड़ गए हैं.

UP Nikay Chunav 2023: सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बीजेपी से करनैलगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी मुकदमा दर्ज होने के बावजूद सांसद का बचाव कर रही है. उन्होंने दिल्ली पुलिस को भी सांसद को गिरफ्तार नहीं करने पर आड़े हाथों लिया. ओमप्रकाश राजभर ने शक जताया कि कहीं न कहीं केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण सरकार का इशारा दिल्ली पुलिस को मिला हुआ है. इसलिए बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई करने से दिल्ली पुलिस कतरा रही है. बीजेपी को एक सीट कम होने का डर है. इस नाते पार्टी सांसद पर हाथ नहीं डाल रही है.

ओपी राजभर की दिल्ली पुलिस को चुनौती

ओपी राजभर ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाई. उन्होंने मांग की कि पहलवानों को संविधान के तहत इंसाफ मिलना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बृजभूषण शरण सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ है. दिल्ली पुलिस को बीजेपी सांसद की गिरफ्तारी कर जांच करनी चाहिए. सुभासपा प्रमुख प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने बस्ती पहुंचे थे. मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुसलमानों को बरेली उलेमाओं की तरफ से जारी फतवे पर भी प्रतिक्रिया दी.

अखिलेश यादव के रवैये पर उठाए सवाल

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुसलमानों ने चार बार समाजवादी पार्टी सरकार बनवाई. फिर भी अखिलेश यादव ने अपनी बिरादरी के चक्कर में पड़कर मुसलमानों को छोड़ दिया. 20 प्रतिशत आबादी वाला 8 प्रतिशत को वोट देता है. पार्टी की जीत में एक नंबर की भूमिका होने पर भी हिस्सेदारी बराबर नहीं मिलती. अखिलेश यादव मुसलमानों को कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाने का आश्वासन देते हैं. इससे ज्यादा अखिलेश यादव मुसलमानों को कुछ नहीं देते. बता दें कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा. 

UP Nikay Chunav 2023: इटावा निकाय चुनाव में सपा जीतेगी सभी सीट? शिवपाल सिंह यादव का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget