एक्सप्लोरर

सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान निकली गर्भवती, अल्ट्रासाउंड में खुला राज, बड़ा सवाल- कौन है बच्चे का पिता?

Saurabh Rajput Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया था.

Saurabh Rajput News: मेरठ में चर्चित सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है. जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को उसे मेडिकल जांच के लिए जेल से बाहर लाया गया. उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका अल्ट्रासाउंड किया.

जेल प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है कि मुस्कान गर्भवती है. मेरठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान की नियमित मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का संदेह हुआ था, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट कराई गई और अब अल्ट्रासाउंड के जरिए यह पुष्टि हो चुकी है कि वह मां बनने वाली है.

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मुस्कान के होने वाले बच्चे का पिता कौन है. यह जानकारी डीएनए जांच के बाद ही सामने आ पाएगी.

बता दें कि मुस्कान पर मेरठ निवासी युवक सौरभ की हत्या का गंभीर आरोप है. यह मामला मार्च  2025 में सामने आया था, जब सौरभ का शव टुकड़ो में एक ड्रम के अंदर मिला था. पुलिस जांच में यह सामने आया कि मुस्कान और सौरभ पति पत्नी थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. इसी विवाद के चलते मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी.

लिव इन पार्टनर को होटल लाया शख्स, फिर उठाया ऐसा खौफनाक कदम, दो साल से साथ थे दोनों

इस मामले में मुस्कान को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने उसे और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया था और वह तभी से जेल में बंद है.

जेल में गर्भवती के लिए क्या है गाइडलाइन?
अब उसकी गर्भावस्था की खबर ने जेल प्रशासन और पुलिस के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है. नियमों के मुताबिक, गर्भवती महिला कैदियों को विशेष देखभाल और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. मुस्कान को भी अब नियमित मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा और उसकी डिलीवरी के समय विशेष प्रबंध किए जाएंगे.

इस घटना ने न केवल सौरभ हत्याकांड को फिर से सुर्खियों में ला दिया है, बल्कि जेल में महिलाओं की सुरक्षा और उनकी देखभाल को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

अब पुलिस की जांच का ध्यान इस बात पर भी रहेगा कि मुस्कान की गर्भावस्था हत्या से पहले की है या हत्या के बाद की, और यह जानकारी मामले की जांच को किस दिशा में ले जाती है यह देखना होगा. फिलहाल मुस्कान को मेडिकल निगरानी में रखा गया है और अगली सुनवाई की तारीख का इंतजार है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के आवास विकास में मोमो की दुकान पर लोगों को मिलावट का शक, FDA से जांच की मांग
बस्ती के आवास विकास में मोमो की दुकान पर लोगों को मिलावट का शक, FDA से जांच की मांग
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
बृजभूषण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह, अब्बास की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
बृजभूषण शरण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह, अब्बास अंसारी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
महोबा में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत से सनसनी, बेटे पर मारपीट का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
महोबा में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत से सनसनी, बेटे पर मारपीट का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वीडियोज

Cocktail 2 Song ‘माशूका’ पर Copy विवाद, Trolls को Pritam ने बताया अपना “Unpaid PR Team”
कॉकरोच जनता पार्टी को मिला बॉलीवुड का Support, Instagram Followers में BJP-Congress को छोड़ा पीछे
Twisha Sharma Case: पुलिस स्टेशन में मीडिया पर भड़के वकील, Giribala ने साधी चुप्पी! | Breaking | MP
Mumbai News | Bandra Clash | Stone Pelting: बुलडोजर कार्रवाई के चौथे दिन भारी बवाल! | Breaking
NEET Paper Leak Update : नीट पेपर लीक को लेकर देशफर में बवाल | CBI | NTA | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल को बचाने में अमेरिका ने खाली कर दिया THAAD मिसाइलों का जखीरा! ट्रंप की चेतावनी के बीच बड़ा खुलासा
इजरायल को बचाने में अमेरिका ने खाली कर दिया THAAD मिसाइलों का जखीरा! ट्रंप की चेतावनी के बीच बड़ा खुलासा
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
'NCERT बुक का विवादित चैप्टर लिखने वालों की माफी स्वीकार', सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया आदेश, कहा- अब इन्हें नौकरी....
'NCERT बुक का विवादित चैप्टर लिखने वालों की माफी स्वीकार', सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया आदेश, कहा- अब इन्हें नौकरी....
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
Explained: ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू फिर आमने-सामने! 78 सालों में 14 अमेरिकी राष्ट्रपति बदले, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू आमने-सामने! 14 US प्रेसिडेंट बदलते, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
Cockroach Tshirt Viral Video: Cockroach Janta Party के दीवाने हुए जेन-Z, टीशर्ट पर छपवा रहे कॉकरोच; देखें वीडियो
Cockroach Janta Party के दीवाने हुए जेन-Z, टीशर्ट पर छपवा रहे कॉकरोच; देखें वीडियो
एक आम की कीमत लाखों में! ओडिशा के इस बाग में पक रहा है दुनिया का सबसे महंगा मियाज़ाकी मैंगो
एक आम की कीमत लाखों में! ओडिशा के इस बाग में पक रहा है दुनिया का सबसे महंगा मियाज़ाकी मैंगो
Embed widget