एक्सप्लोरर

लिव इन पार्टनर को होटल लाया शख्स, फिर उठाया ऐसा खौफनाक कदम, दो साल से साथ थे दोनों

Suicide in Noida Hotel: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के एक होटल में रुके इंजीनियर ने पंखे से बंधे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Noida Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के एक होटल में रुके इंजीनियर ने पंखे से बंधे फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह घटना थाना सेक्टर 20 के अंतर्गत सेक्टर 27 में एक होटल में घटी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

होटल में था लिव इन पार्टनर के साथ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इंजीनियर होटल में अपनी उस गर्ल फ्रैंड के साथ ठहरा था, जिसके साथ वह दो साल से सहजीवन (लिव इन) में रह रहा था. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. पुलिस ने बताया कि मृतक जनपद हाथरस का रहने वाला था. थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि जान गंवाने वाले उमेश पुत्र पंकज की उम्र करीब 38 साल थी और वह आईटी इंजीनियर था.

उन्होंने बताया कि वह एक नामी कंपनी में काम करता था. पुलिस ने बताया कि उमेश गुरुवार की रात को अपनी गर्ल फ्रैंड के साथ सेक्टर 27 में वेमसन होटल में ठहरा था, जहां दोनों ने खाना खाया.

मृतक की गर्ल फ्रैंड से पूछताछ कर रही है पुलिस

पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिसके बाद उमेश ने होटल के कमरे में फंदे से लटककर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. फंदे का एक सिरा कमरे के पंखे से बंधा था. पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह मिली. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मृतक की गर्ल फ्रैंड से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों दो साल से सहजीवन (लिव इन) में रह रहे थे और दोनों स्वेच्छा से बीती रात को होटल में आकर रुके थे. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और अगर वे इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराते हैं तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच करेगी.

यह भी पढें -

उत्तराखंड: महंगी हुई बिजली, नई दरों से आम जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, जानें-अब क्या हैं नए रेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget