एक्सप्लोरर

सीएए विरोध: प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस ने किया वॉकआउट

अलीगढ़ में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर सपा और कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

लखनऊ, एबीपी गंगा। अलीगढ़ में नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ लाठीचार्ज के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला बोला। इस मुद्दे पर दोनों दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सोमवार सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा और विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने यह मुद्दा उठाया। विरोधी नेताओं ने आरोप लगाया कि अलीगढ़ में रविवार को सीएए का विरोध कर रही महिलाओं समेत प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, ' रामगोविन्द चौधरी हर बार एक ही मुद्दा उठाकर सदन का वक्त बर्बाद कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि इन विरोध प्रदर्शनों को कौन हवा दे रहा है और नए नागरिकता कानून से कौन प्रभावित हो रहा है।' चौधरी ने इस मुद्दे पर प्रश्नकाल के दौरान ही चर्चा कराने पर जोर देते हुए कहा कि वह जो मुद्दा उठा रहे हैं वह रविवार की ही घटना से जुड़ा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संसदीय कार्य मंत्री इस मुद्दे पर जवाब देने से बच रहे हैं। मंत्री खन्ना ने इसका जवाब देते हुए कहा,‘‘ हमारे पास हर चीज का जवाब है और कानून-व्यवस्था सरकार की पहली प्राथमिकता है।’’ मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा के सभी सदस्य सदन से बाहर चले गये। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेस विधायक भी सरकार पर महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए सदन से बाहर चले गये।

गौरतलब है कि पुलिस ने रविवार को अपर कोट क्षेत्र में महिलाओं को प्रदर्शन से रोक रही थी। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बाद स्थिति बिगड़ने लगी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया। इस संघर्ष में पांच लोग घायल हो गये।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget