एक्सप्लोरर

Sant Kabirnagar: संत कबीर की साधना स्थली पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का CM योगी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

President Kovind In Santkabir Nagar: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, संत कबीर की धरती मगहर आएंगे. निरीक्षण करने पहुंचे सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया की समय रहते सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने रविवार को संत कबीर की साधना स्थली संत कबीरनगर (Sant Kabirnagar) के मगहर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) के 5 जून के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने समूचे कबीर चौरा परिसर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय रहते सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं. अचूक सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसी को भी कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए.

चूक नहीं होनी चाहिए-सीएम
सीएम योगी रविवार दोपहर मगहर पहुंचे. उन्होंने संत कबीर की समाधि स्थली पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही राष्ट्रपति के यहां आने को लेकर हो रही तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि संत कबीरनगर में राष्ट्रपति का आगमन बहुत महत्वपूर्ण और सौभाग्य की बात है. उनके कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए. अधिकारियों को निर्देशित किया कि हमें राष्ट्रपति की भव्य अगवानी करनी है. 

Gyanvapi और मथुरा पर जमीयत के जलसे के जवाब में अखाड़ों के साधू-संत करेंगे बैठक, हो सकता है कोई बड़ा फैसला

अधिकारियों के साथ बैठक की
मगहर में मुख्यमंत्री ने संत कबीर की साधना स्थली कबीर चौरा का सघन भ्रमण और निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए. सीएम योगी ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों से जुड़े हर पहलू को खुद परखा. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर अबतक हुए इंतजामों की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को टीमवर्क के साथ सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करें.

5 जून को आएंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 5 जून को संत कबीर की धरती मगहर आएंगे. संत कबीर की समाधि पर मत्था टेकने के साथ ही वे यहां संत कबीर अकादमी व शोध संस्थान तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे.

पर्यटन केंद्र के रूप में हो रहा विकसित
योगी सरकार संत कबीर की साधना स्थली को महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है. इसके दृष्टिगत यहां संतकबीर अकादमी, शोध संस्थान, गजवे, पार्क, म्यूरल गैलरी, इग्जीविशन सेंटर, पाथवे, कैफेटेरिया, लाइफ एंड साउंड, व्याख्यान केंद्र, घाटों का विकास, संगीतमय फव्वारा, प्रदर्शनी क्षेत्र, सार्वजनिक सुविधाएं, मार्ग, प्रदर्शनी गलियारा, प्रकाश और ध्वनि कार्यक्रम, सोलर लाइटें, रंगीन रोशनी, चहारदीवारी, स्मारकों की रोशनी, हाई मास्ट लाइट, नावें, दुकानें, बोटिंग के समय सुरक्षा उपकरण, बेंच, कूड़ेदान, पार्कों की ग्रीनरी आदि कार्य कराए गए हैं. 

UP Petrol-Diesel Price Today: राजधानी लखनऊ समेत यूपी के तमाम बड़े शहरों में आज Fuel पर कितने रुपये बढ़े? चेक करे लेटेस्ट रेट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget