एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Arrest: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सपा नेता ने जताई नाराजगी, कहा- 'इंडिया गठबंधन टारगेट पर'

Sanjay Singh Arrested: आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सपा नेता राजीव राय ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सारी मर्यादाओं को पार कर दिया है.

Sanjay Singh Arrest News: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है. 'इंडिया' गठबंधन में शामिल तमाम राजनीतिक दल इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं और इसे बीजेपी (BJP) सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बता रहे हैं. आप का कहना है ये गिरफ्तारी संजय सिंह की आवाज दबाने के लिए की गई है तो वहीं अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय (Rajiv Rai) ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. 

सपा नेता राजीव राय ने कहा कि हाल ही में जब सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसियों को प्रतिशोध की भावना से काम न करने को लेकर चेताया था तब यह उम्मीद जगी थी कि अब शायद निष्पक्षता से काम होगा. मगर केंद्र सरकार ने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं. सत्ता लोकलाज से चलती है, जनता सबकुछ देख रही है. पूरा देश समझ रहा है कि सरकार किस प्रकार इंडिया गठबंधन के नेताओं को टारगेट कर रही है. लोकसभा चुनाव में यही जनता सरकार को आइना दिखा देगी. 

अखिलेश यादव ने गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी 

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई थी और बीजेपी सरकार को धमकीजीवी करार दिया था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "बीजेपी कभी पत्रकारों तो कभी सांसदों को गिरफ्तार कर रही है. अगर देश की सवा सौ करोड़ जनता बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो जाएगी तो क्या वह विरोध करने वाले करोड़ों देशवासियों को जेल भेज देगी." 

बीजेपी को कहा 'धमकीजीवी'

अखिलेश ने कहा, "जब जन सैलाब उमड़ता है तो जेल छोटी पड़ जाती है." इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा कि देश के लिए बीजेपी वाले कभी जेल तो गए ही नहीं हैं. इसीलिए इन्हें ये नहीं पता कि हमारे देश में जेल का डर दिखाकर जीत हासिल नहीं की जा सकती है. उन्होंने बड़ा दावा करते हुए लिखा कि अब 'धमकीजीवी भाजपा' जाने वाली है.

Lucknow News: 'भगवान मुझे बचा लो.. ', लखनऊ में लिफ्ट में फंसी मासूम बच्ची, चीख-चीख कर लगाती रही मदद की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget