एक्सप्लोरर

Lucknow News: 'भगवान मुझे बचा लो.. ', लखनऊ में लिफ्ट में फंसी मासूम बच्ची, चीख-चीख कर लगाती रही मदद की गुहार

Lucknow Girl Lift Stuck: लखनऊ में एक अपार्टमेंट की लिफ्ट में 20 मिनट तक मासूम बच्ची फंसी रही. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्ची रो-रोकर बचाने की गुहार लगा रही है.

Lucknow News: लिफ्ट को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार कई परेशान करने वाली खबरें देखने को मिल रही हैं, लेकिन राजधानी लखनऊ (Lucknow) से जो खबर आई वो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. जहां स्कूल से लौट रही बच्ची अचानक लिफ्ट में फंस गई. बच्ची बीस मिनट तक इस लिफ्ट में फंसी रही. इस दौरान वो चीख-चीखकर उसे बचाने की गुहार लगाती रही. भगवान से प्रार्थना करती रही कि उसे बचा लो. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप जाएगी. 

दिल दहला देने वाली ये घटना लखनऊ के जनेश्वर एन्क्लेव अपार्टमेंट की है. जहां 11वें फ्लोर पर आशीष अवस्थी का परिवार रहता है. आशीष एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाते हैं. बुधवार की दोपहर उनकी बेटी ध्वनि अवस्थी अपने स्कूल से लौट रही थी. जिसके बाद उसने लिफ्ट ली. इस दौरान वो लिफ्ट में अकेली थी. तभी अचानक बिजली चली गई, जिसकी वजह से लिफ्ट रुक गई. इसके बाद बच्ची बुरी तरह घबरा गई और बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का पूरा वीडियो लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बच्ची अकेले लिफ्ट में फंसी है और बाहर निकलने की कोशिश कर रही है, वो कभी लिफ्ट के दरवाजे में लात मारती है तो कभी लिफ्ट के दरवाजे को अपने दोनों हाथों से खोलने की कोशिश करती है. बच्ची कई बार कैमरे की तरफ देखते हुए भी उसे बचाने की गुहार लगाती है. जब उसे कुछ समझ नहीं आता तो वो भगवान से प्रार्थना करती है कि 'हे भगवान मुझे बचा लो.. ' 

बीस मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही बच्ची

जानकारी के मुताबिक आशीष अवस्थी इस अपार्टमेंट में बी-1105 फ्लैट में रहते हैं. वैसे तो बिजली चले जाने या फिर कोई अन्य परेशानी होने पर लिफ्ट पास के फ्लोर पर खुल जाती हैं, लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हुआ और बिजली जाते ही लिफ्ट बेसमेंट में चली गई. इस बीच बच्ची लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रही, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद से बच्ची घबराई हुई है. इस घटना के बच्चों के अकेले लिफ्ट को इस्तेमाल करने पर भी सवाल उठ रहे हैं. कोशिश करें कि बच्चे अकेले लिफ्ट में न जाएं. 

Lucknow News: लखनऊ में रईसजादों का बवाल, कार सवार युवकों से मारपीट, पुलिस से भी अभद्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget