एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: संजय राउत ने सांसद नवनीत राणा को बताया 'नचनिया', योगी के मंत्री ने किया जबरदस्त पलटवार

UP Lok Sabha Election 2024: मंत्री नन्दी ने जारी बयान में कहा है कि एक सम्मानित महिला सांसद के विरुद्ध "नचनिया" जैसे अभद्र, अमर्यादित व घोर आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग संजय राउत की ओछी सोच का प्रमाण है.

Lok Sabha Election 2024: शिवसेना उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा पर विवादास्पद बयान दिया है. संजय राउत के इस आपत्तिजनक बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कड़ी आपत्ति जताई है.

मंत्री नन्दी ने जारी बयान में कहा है कि एक सम्मानित महिला सांसद के विरुद्ध "नचनिया" जैसे अभद्र, अमर्यादित व घोर आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग संजय राउत की ओछी सोच और मानसिक दिवालियेपन का प्रमाण है. ंमंत्री नंदी ने अपने बयान में कहा है कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न क्षेत्रों में मातृ शक्ति की भागीदारी, हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व के लिए सतत प्रतिबद्ध हैं, तो वहीँ दूसरी ओर विपक्ष उन्हें लगातार अपमानित करने का काम कर रहा है.

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने की तारीफ तो इकबाल अंसारी ने बोले- 'हमने हमेशा सच कहा'

विपक्ष की खामोशी पर उठाए सवाल
कैबिनेट मंत्री नंदी के मुताबिक यह दिखाता है कि इंडी गठबंधन वास्तव में घमंडिया गठबंधन है, जिसके नेता आए दिन लोकमर्यादा को तार-तार कर रहे हैं. इस प्रकार की बेशर्म बयानबाजी पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शरद पवार, सुप्रिया सुले, तेजस्वी यादव जैसे इंडी गठबंधन के दूसरे नेताओं की चुप्पी दिखाती है कि ये सभी इस अपराध के सहअभियुक्त हैं.

मंत्री नंदी ने कहा है कि कौरवों की भरी सभा में पांचाली के चीरहरण पर मौन रहने वालों का अंत कैसे हुआ, यह हम सब जानते हैं. इस घमंडिया गठबंधन का हश्र भी ठीक उसी तरह होना सुनिश्चित है. बता दें कि संजय राउत ने अमरावती में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली के दौरान बीजेपी उम्मीदवार पर यह विवादित टिप्पणी की है, जिसके बाद सियासी बवाल मचा हुआ है. 

संजय राउत ने अपने बयान में कहा है कि यह लड़ाई कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े और कथित डांसर के बीच नहीं हो रही है. यह लड़ाई मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच हो रही है, शरद और राहुल गांधी के लिए भी हो रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget