एक्सप्लोरर

UP Politics: मंत्री संजय निषाद ने लोकसभा चुनाव पर किया बड़ा एलान, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

UP Politics: डॉ संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज के साथ से भाजपा की सरकार और राम मंदिर बना है. उन्होंने आगे कहा कि निषाद पार्टी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव और यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, यूपी में बीजेपी (BJP) की सहयोगी निषाद पार्टी (Nishad Party) ने इन चुनावों को लेकर बड़ा एलान किया है. निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में भी बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कामकाज की जमकर तारीफ की और सपा, बसपा व कांग्रेस  पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने विपक्षी दलों पर एससी, एसटी और ओबीसी समाज का हक हड़पने का आरोप लगाया.

डॉ. संजय निषाद रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचे जहां सुल्तानपुर बॉर्डर के सोनपुरा में निषाद पार्टी की एक जनसभा को आयोजित किया गया था. इस दौरान उन्होंने सजातीय लोगों के बीच पैठ बनाने के लिए निषादों की हर लड़ाई में साथ निभाने का वादा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प दिलाया. इसके बाद उन्होंने यहां के ढकवा नगर पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की और 26 मार्च को इलाहाबाद में होने वाली बड़े सम्मेलन में शामिल होने का आव्हान किया. 

बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने का एलान

डॉ संजय निषाद ने कहा कि आज निषाद समाज के साथ से ही भाजपा की सरकार बनी और राम मंदिर भी, उन्होंने आगे कहा कि निषाद पार्टी आने वाले नगर निगम और नगर पंचायत के चुनाव में हिस्सा लेगी और साथ ही साथ 2024 में भाजपा गठबंधन के साथ ही चुनाव लडे़गी. इस दौरान जब उनसे 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुए आरक्षण घोटाले पर सवाल किया गया तो वो जवाब देने से बचते हुए नजर आए. उन्होंने इस मामले को न्यायालय में होने का हवाला देते हुए सवाल को टाल दिया. 

जातीय जनगणना पर साधी चुप्पी

यूपी एमएलसी चुनाव में बीजेपी द्वारा एक भी सीट नहीं दिए जाने पर संजय निषाद ने कहा कि हम इससे नाराज नहीं है. आगामी 2024 में बीजेपी के साथ ही चुनाव लड़ेगे. वहीं जब उनसे जातीय जनगणना के मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली. गैस सिलेंडर महंगा होने के आरोप पर संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों के गलत फैसलों की वजह से आज महंगाई बढ़ी है. सपा, बसपा और कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी का हक व अधिकार नहीं दिया.

संजय निषाद ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास की बात करती है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव ने खोला दस साल पुराना राज, चाचा शिवपाल के दावे पर दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget