एक्सप्लोरर

संजय निषाद बोले- यूपी में डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें निषाद बहुल, बीजेपी से मांगी है 160 सीटें

उत्तर प्रदेश विधानसभा में निषाद पार्टी का एक विधायक है जबकि संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संत कबीर नगर से बीजेपी के सांसद हैं.

भदोही: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से हाल में मुलाकात करके लौटे निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किए जाने की मांग की है. निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी जातियों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं इसलिए बीजेपी को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुझे उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर देनी चाहिए. इससे बीजेपी को भी खुशी होगी और निषाद पार्टी भी खुश रहेगी.

निषाद ने दावा किया "प्रदेश में 160 विधानसभा क्षेत्र निषाद बहुल हैं और 70 क्षेत्रों में निषाद समुदाय की आबादी 75 हज़ार से ज्यादा है. निषाद पार्टी 100 सीट जीतने का संकल्प लेकर बूथ स्तर पर काम कर रही है. हमें मुख्यमंत्री ना सही, उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव में जाने से बीजेपी को फायदा होगा." नड्डा से 16 जून को मुलाकात करके आए निषाद ने कहा, "प्रदेश में 2022 के चुनाव में बीजेपी-निषाद गठबंधन के तहत अपनी हिस्सेदारी के तहत निषाद पार्टी ने बीजेपी से 160 सीटें देने को कहा है."

उत्तर प्रदेश विधानसभा में निषाद पार्टी का एक विधायक है

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में निषाद पार्टी का एक विधायक है जबकि संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संत कबीर नगर से बीजेपी के सांसद हैं. निषाद ने कहा कि मछुआरा समुदाय वोटिंग मशीन में अब समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बटन को छूता भी नहीं है, इसलिए ये तीनों पार्टियां आज कहां हैं, यह सबको मालूम है.

संजय निषाद ने कहा, "हमने केंद्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से मिलकर स्पष्ट कर दिया है कि निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए."

यह भी पढ़ें-

यूपी: संजय निषाद ने की बड़ी मांग, विधानसभा चुनाव में बीजेपी बनाए डिप्टी सीएम का चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
विजयादशमी शोभायात्रा में सायरन सुनते ही ठहरे CM योगी, एंबुलेंस के लिए खाली कराई सड़क
विजयादशमी शोभायात्रा में सायरन सुनते ही ठहरे CM योगी, एंबुलेंस के लिए खाली कराई सड़क
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- 'हां, यह बहुत...'
भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- 'हां, यह बहुत...'
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget