एक्सप्लोरर

राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल होने वाला संगम जल और मिट्टी अयोध्या से पहले जाएगी अशोक सिंघल के घर, जानें- वजह

अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के दौरान केंद्र रहा अशोक सिंघल का घर फिर सुर्खियों में है. संगम की मिट्टी और जल को सीधे तौर पर अयोध्या नहीं ले जाया जाएगा. सिंघल के आवास पर मिट्टी और जल को लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा.

प्रयागराज: अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त को होगा. भूमि पूजन में तीर्थराज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम की मिट्टी और जल का भी इस्तेमाल किया जाएगा. विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता 29 जुलाई को संगम पर पूजा-अर्चना कर वहां की मिट्टी और जल इकठ्ठा करेंगे. संगम की मिट्टी और जल को इकठ्ठा करने का कार्यक्रम तकरीबन 2 घंटे तक चलेगा.

संगम की मिट्टी और जल को सीधे तौर पर अयोध्या नहीं ले जाया जाएगा. संगम पर पूरे विधि विधान के साथ इकठ्ठा किए जाने वाले जल और मिट्टी को अयोध्या ले जाने से पहले उसे प्रयागराज में ही वीएचपी के मुखिया रहे दिवंगत अशोक सिंघल के आवास पर ले जाया जाएगा. अशोक सिंघल के आवास पर यह मिट्टी और जल दोपहर से रात तक लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा. तमाम साधु-संत और वीएचपी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में राम भक्त स्वर्गीय अशोक सिंघल के आवास पर इस मिट्टी और जल का दर्शन करेंगे. उसके साथ अपनी शुभकामनाएं भी भेजेंगे.

राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल होने वाला संगम जल और मिट्टी अयोध्या से पहले जाएगी अशोक सिंघल के घर, जानें- वजह

प्रयागराज में दिंवगत अशोक सिंघल के आवास पर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं. जल और मिट्टी को घर के पिछले हिस्से में बनाए गए आश्रम में रखा जाना है. वहां मौजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रामनाम का जाप भी करेंगे. यहां पहले ही अशोक सिंहल की कई बड़ी तस्वीरें रख दी गई हैं. इसके अलावा तांबे के बर्तनों और आरती के पात्रों को रखा गया है. मिट्टी और जल को राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की सलाह पर अशोक सिंघल के आवास पर रखा जा रहा है.

दरअसल, ट्रस्ट के सदस्य और तमाम साधु-संतों के साथ ही वीएचपी के कार्यकर्ता भी यह चाहते हैं कि मंदिर निर्माण शुरू होने पर इसके आंदोलन के पुरोधा रहे अशोक सिंघल को न सिर्फ याद किया जाए, बल्कि यह संदेश भी दिया जाए कि करोड़ों राम भक्तों का बरसों पुराना सपना सिंघल समेत कई दूसरे लोगों के त्याग और बलिदान के बिना संभव नहीं था.

राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल होने वाला संगम जल और मिट्टी अयोध्या से पहले जाएगी अशोक सिंघल के घर, जानें- वजह

गौरतलब है कि अशोक सिंघल राम मंदिर आंदोलन के पुरोधाओं में रहे हैं और प्रयागराज इस आंदोलन का केंद्र बिंदु रहा है. अशोक सिंघल के जिस आवास पर बुधवार को भूमि पूजन में इस्तेमाल होने वाले संगम के जल और मिट्टी को रखा जाएगा, उसी में आंदोलन को लेकर तमाम रणनीति तैयार हुई हैं. सिंघल के आवास पर रह रहे लोग जल और मिट्टी अयोध्या भेजे जाने से पहले यहां रखे जाने से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि सिंघल के पुराने सपने का साकार होना ही उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है.

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के मुहूर्त पर रार जारी, ब्राह्मण चेतना परिषद ने उठाए सवाल

राम मंदिर ‘भूमि पूजन’ से पहले सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दे रहीं अयोध्या में मस्जिदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget