एक्सप्लोरर

Ram Navami 2024: संगम नगरी में अष्टमी के दिन भक्तों की उमड़ी भीड़, सुबह से श्रद्धालुओं की लगी हुई है लम्बी लाइन

UP News: संगम नगरी में नवरात्रि की अष्टमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. ऐसा भी कहा जाता है कि महागौरी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

Prayagraj News: चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर आज संगम नगरी प्रयागराज के देवी मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. शक्तिपीठ अलोप शंकरी समेत दूसरे देवी मंदिरों में महागौरी स्वरूप में देवी माँ का भव्य श्रृंगार किया गया है.अष्टमी पर देवी माँ के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है.शक्तिपीठ अलोप शंकरी मंदिर के साथ ही कल्याणी देवी, ललिता देवी व दूसरे देवी मंदिरों में सूरज की पहली किरण निकलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लगी हुई है.इन मंदिरों में लोग देवी माँ के दर्शन - पूजन कर उनसे अपनी कामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद ले रहे हैं.

धर्म शास्त्रों के मुताबिक कठोर तप के कारण जब मां का वर्ण काला पड़ गया था. तब भगवान शिव ने प्रसन्न होकर उनके शरीर को पवित्र गंगाजल से धोया था. इससे मां का शरीर अत्यंत कांतिमान और गौर हो उठा.तभी से मां का नाम महागौरी पड़ा. महागौरी श्वेत वस्त्र और आभूषण धारण करती हैं, इसलिए इन्हें श्वेतांबरधरा भी कहा जाता है.

शंकरी मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़
नवरात्र की अष्टमी पर प्रयागराज के शक्तिपीठों व देवी मंदिरों को ख़ूबसूरती से सजाया गया है.शक्तिपीठ अलोप शंकरी मंदिर में तो भक्तों की इतनी भीड़ जमा है, कि वहां तिल रखने की भी जगह नहीं है.अलोप शंकरी शक्तिपीठ में कोई मूर्ति नहीं है और वहां मूर्ति के बजाय एक पालने की पूजा की जाती है.पौराणिक कथाओं के मुताबिक शिवप्रिया सती की दाहिने हाथ की छोटी उंगली यही गिरकर कुंड में अलोप यानी अदृश्य हो गई थी. इसी वजह से इस शक्तिपीठ को अलोप शंकरी कहा जाता है.

महागौरी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं होती है पूरी
महागौरी वृषभ पर सवार रहती हैं.इनके चार हाथ हैं दाहिनी ओर का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में रहता है.तो वहीं नीचे वाले हाथ में मां त्रिशूल धारण करती हैं.बाईं ओर के ऊपर वाले हाथ में डमरू रहता है.तो नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में रहता है.ऐसी मान्यता है कि मां महागौरी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Elections: अखिल भारत हिंदू महासभा का फैसला, वापस लिया पीएम मोदी के खिलाफ उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget