एक्सप्लोरर

Wrestler Protest News: मेरठ में पहलवानों के समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Samyukt Kisan Morcha Support Wrestlers: प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा बृजभूषण शरण के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है.

Wrestler Protest: दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों द्वारा दिए जा रहे धरने को जबरन समाप्त कराए जाने से गुस्साएं किसानों ने गुरुवार को मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दर्जनों किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. जिसमें पहलवानों से अभद्रता करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही और बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग उठाई.

वहीं पहलवानों के समर्थन में विभिन्न किसान संगठनों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस ने शांति पूर्वक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें जबरन धरने से उठा दिया. इतना ही नहीं तमाम मशक्कत के बाद कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है.

किसानों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि महिला कुश्ती पहलवान अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों की रहने वाली हैं. लिहाजा खुद एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली राष्ट्रपति महिला किसानों का दर्द समझ सकती हैं. उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए केंद्र सरकार के इशारे पर महिला पहलवानों का धरना समाप्त करने के दौरान उनसे अभद्रता करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसी के साथ पहलवानों को दोबारा से जंतर-मंतर पर धरना शुरू किए जाने की अनुमति देने और सांसद बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग की.

पहलवानों को पुलिस ने लिया था हिरासत में

बता दें कि पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने रविवार को पहलवानों को हिरासत में ले लिया था, पुलिस ने कहा था कि पहलवानों को नए संसद भवन की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं थी. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका उद्घाटन करना था और पुलिस ने जब पहलवानों और उनके समर्थकों को रोका तो उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई.

Wrestler Protest: पहलवानों को मिला बीजेपी सांसद का समर्थन, कहा- 'बृजभूषण शरण सिंह दोषी...'

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget