एक्सप्लोरर

Sambhal: शादी में डीजे पर डांस को लेकर भिड़े बाराती, पथराव में 4 पुलिसकर्मी घायल, 22 गिरफ्तार

Sambhal News:धनारी थाना क्षेत्र के गांव दरौली निवासी जसवंत की बेटी की बारात मझोला गांव से आई थी. शादी समारोह के बीच किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. जिसके बाद हिंसक झड़प हुई.

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया. पथराव को दौरान दो दारोगा और दो सिपाही समेत 04 पुलिस वाले घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में 40 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है.

घटना संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव दरौली की है. धनारी थाना क्षेत्र के गांव दरौली निवासी जसवंत की बेटी की बारात मझोला गांव से आई थी. शादी समारोह के बीच किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. इसके बाद हिंसक झड़प होने लगी और पथराव शुरू हो गया. इससे शादी समारोह का खुशी भरा माहौल तनाव और हिंसा में बदल गया.

पुलिस टीम पर हमला

हंगामा की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. हालांकि आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया. पुलिस टीम पर हमले की जानकारी मिलने पर बहजोई सर्किल के सीओ आलोक सिद्धू भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बल प्रयोग करके हालात को संभाला. इस दौरान एक महिला समेत कुल 22 लोगों को हिरासत में ले लिया गया.

40 से ज्यादा के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 109(1), 121(1), 132, 351(3), 324(4) और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि थाना धनारी क्षेत्र के गांव दरौली में बवाल की सूचना सोमवार रात 112 पर प्राप्त हुई थी. छानबीन में पता चला कि शादी समारोह में 40 से 45 लोग डीजे पर नाच रहे थे. जिसमें दो पक्षों में विवाद हो गया था. जिसके बाद आपस में पथराव हो गया. जिस पर नाइट ऑफिसर और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया. इसके बावजूद उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. घटना में 4 पुलिसकर्मी घायल हुए. जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है.

इस मामले में थाना धनारी में 40 से 45 लोगों के खिलाफ 109 बीएनएस और 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बाकी आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है. बाकी के आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget