एक्सप्लोरर

Sambhal Violence: संभल हिंसा में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 76 उपद्रवियों को भेजा गया जेल

UP News: पिछले 24 नवंबर को संभल स्थित शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई थी. मामले में अब तक 76 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है.

Sambhal Violence Case: संभल में पुलिस ने हिंसा के एक और आरोपी नाजिर को गिरफ्तार किया है. पुलिस हिंसा के अब तक 76 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिनमे 4 महिलाएं भी शामिल हैं. नखासा थाना पुलिस ने संभल-हसनपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप के नजदीक से हिंदूपुरा खेड़ा निवासी नाजिर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह 24 नवम्बर 2024 को हुए  उपद्रव में शामिल था. पत्थरबाजी, लूटपाट और आगजनी की घटना की थी और घटना के बाद से भाग गया था. 

संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था, उसमें शामिल एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि "बवाल की जानकारी होने पर वह अंजुमन चौराहे पर पहुंचा था. यहां हिंदूपुरा खेड़ा निवासी सुबहान उर्फ मुन्ना व टिल्लन समेत तमाम लोग मौजूद थे. सुभान उर्फ मुन्ना और शहबाज उर्फ टिल्लन ने सभी से कहा कि हमारे धर्म का मामला है. हम सबको एकत्र होकर मुकाबला करना है. यहीं से एकत्र होकर हिंदूपुरा खेड़ा और नखासा तिराहे पर पहुंचे थे और वहां जान से मारने की नीयत से पुलिस वालों पर फायर व पत्थरबाजी की थी. मालूम हो शाजेब उर्फ शहबाज उर्फ टिल्लन ने एसपी पर गोली चलाई थी. उस आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. सुबहान उर्फ मुन्ना भी जेल में है.

हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ जारी- एसपी
एसपी संभल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है, जो भी उपद्रव में शामिल थे सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. एसपी ने बताया कि अभी तक 76 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं. इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं. मालूम हो बवाल के मामले में संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं. एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है. 

संभल पुलिस ने 76 उपद्रवियों के पोस्टर भी शहर में चस्पा किए हैं जिनकी पहचान के लिए लोगो से अपील की गयी है और उपद्रवियों की पहचान कर उनका नाम पता बताने वाले को पुलिस ने इनाम देने का भी ऐलान किया है. 24 नवम्बर 2024 को संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गयी थी जिसमे 4 युवकों की मौत हुई थी पुलिस लगातार हिंसा के आरोपियों की गिरफ़्तारी की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: धू-धू कर जलने लगी महाकुंभ यात्रियों से भरी बस, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, 53 यात्री थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget