एक्सप्लोरर

संभल हिंसा: अखिलेश यादव और कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह के बीच शायरी से वार-पलटवार

Sambhal Jama Masjid Case: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह के बीच संभल में हुई हिंसा के बाद से ही वार-पलटवार जारी है.

Sambhal Violence: संभल में बीते 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद अब जमकर सियासत हो रही है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह के बीच शायरी में वार-पलटवार किया जा रहा है. हिंसा पर अखिलेश यादव के शायरी का जवाब भी उन्होंने शायराने अंदाज में दिया है, जिसके बाद दोनों के पोस्ट पर कमेंट आ रहे हैं.

सीनियर IAS आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा, 'दुनिया में हूं दुनिया का तलबगार नहीं हूं, बाजार से गुजरा हूं खरीदार नहीं हूं. इस खाना-ए-हस्ती से गुज़र जाऊंगा बे-लौस साया हूँ फकत नक्श-ब-दीवार नहीं हूं. गो दावा-ए-तक्वा नहीं दरगाह-ए-खुदा में बुत जिस से हों खुश ऐसा गुनहगार नहीं हूं.' 

ऐसे किया पलटवार
इसके बाद मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने लिखा, 'नेक लोगों में मुझे नेक गिना जाता है और गुनहगार गुनहगार समझते हैं मुझे. मैं बदलते हुए हालात में ढल जाता हूं, देखने वाले अदाकार समझते हैं मुझे. वो जो उस पार हैं इस पार मुझे जानते हैं, ये जो इस पार हैं उस पार समझते हैं मुझे.'

वहीं अखिलेश यादव ने लिखा, 'झूठ को सच की मीठी चाशनी में लपेटकर खिलानेवाले आइने में कितना शर्मिंदा होंगे अपना फर्ज न निभानेवाले.' वहीं शनिवार की शाम को पोस्ट कर लिखा, 'जो अपने गुनाह पर शायरी का परदा डालते हैं, वो सच में हैं कितने गुनाहगार खुद भी जानते हैं.'

संभल हिंसा: सपा के प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने पर अखिलेश यादव बोले- 'ऐसा कब तक चलेगा?'

सपा प्रमुख को जवाब
शनिवार को अखिलेश यादव द्वारा किए गए पोस्ट पर कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने लिखा, 'उन को किसी हालत में न बख्शेगा किनारा औरों को डुबी कर जो किनारे निकल आए.' बता दें कि संभल हिंसा के बाद कमिश्नर पर तमाम आरोप समाजवादी पार्टी के ओर से लगाए जा रहे हैं. 

बता दें कि यहां सुप्रीम कोर्ट ने यथा स्थिति बरकरार रखते हुए मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की लिए पूरा समय देने का आदेश दिया है. अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई जनवरी के पहले हफ्ते में होने की संभावना है. वहीं सोमवार को मुस्लिम पक्ष अपनी याचिका हाईकोर्ट में दायर कर सकता है. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget