एक्सप्लोरर

'गाड़ी रोकी तो पेट में छुरा घोंप दूंगा..', चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी

Sambhal News: इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी पुलिसकर्मी देवेंद्र से ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि अगर आज के बाद गाड़ी रोक तो वो उसके पेट में छुरा घोंप देगा.

Sambhal News: यूपी के संभल में वाहन चेकिंग के दौरान चालान काटने पर बाइक सवार दो लोगों ने सरेआम ट्रैफिक पुलिस को छुरा घोंपने की धमकी दी. पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी की तहरीर पर इस मामले में शिकायत दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालंकि दूसरा आरोपी फरार हो गया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आरोपी पेट में छुरा घोंपने की धमकी देता दिख रहा है. 

ये घटना चंदौसी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां मंगलवार को यातायात पुलिस कर्मी देवेंद्र अपने सहकर्मी, कुणाल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसकी दौरान लाल पेट्रोल पंप के पास से दो बाइकसवार आकर रुके. उन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था. जिसके बाद देवेंद्र ने बाइक चला रहे रहीश अहमद को रोक लिया. 

ट्रैफिक पुलिसवाले को दी छुरा घोंपने की धमकी
देवेंद्र ने इसके बाद दोनों की बाइक के पेपर चेक किए इस दौरान उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला. जिसके बाद देवेंद्र ने बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उनका चालान काट दिया. चालान कटने के बाद रहीश अहमद के साथ बाइक पर बैठा दूसरा शख्स बुरी तरह भड़क गया और उसने पुलिसकर्मी को जान से मारने तक की धमकी दे डाली. 

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी पुलिसकर्मी देवेंद्र से ये कहता हुआ नज़र आ रहा है कि 'अगर आज के बाद गाड़ी रोक दी ना...तो छुरा लेकर आऊंगा..पेट में घुसेड़ दूंगा.. आज के बाद अगर गाड़ी रोक दी तो.' इसके बाद पुलिसकर्मी के साथ भी दोनों बहस करते दिखाई दिए, इस बीच आसपास खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. 

इस मामले में चंदौसी कोतवाली पुलिस ने देवेंद्र की तहरीर पर शिकायत कर ली है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया. दूसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई हैं, पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर फिर फंसे! UP की महिला का सनसनीखेज आरोप, जानें मामला
खान सर फिर फंसे! UP की महिला का सनसनीखेज आरोप, जानें मामला
'BJP सरकार है या दुकानदार?', JPNIC निजी हाथों में सौंपने पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या दुकानदार?', JPNIC निजी हाथों में सौंपने पर भड़के अखिलेश
महोबा में बारिश के कारण भरभराकर गिरा मकान, बुजुर्ग दंपति की दबकर मौत
महोबा में बारिश के कारण भरभराकर गिरा मकान, बुजुर्ग दंपति की दबकर मौत
आजमगढ़ में स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्ती, बिना परमिट संचालन पर रोक
आजमगढ़ में स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्ती, बिना परमिट संचालन पर रोक

वीडियोज

गर्लफ्रेंड की मोहब्बत पर मौत की स्क्रिप्ट !
कचरे में फेंकी एक्सपायर्ड चॉकलेट, लूटने उमड़ी भीड़!
'ऑल इंडिया पॉलिसी'..रोजगार मांगोगे,मिलेगी लाठी !
Kriti Sanon के रक्षाबंधन ऐड पर भड़कीं Kangana Ranaut
युवाओं की आवाज क्यों नहीं सुन रही सम्राट सरकार? पटना में बवाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत
इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत
स्कूलों में हिजाब विवाद पर मायावती की प्रतिक्रिया, BSP चीफ ने की ये अपील
स्कूलों में हिजाब विवाद पर मायावती की प्रतिक्रिया, BSP चीफ ने की ये अपील
'आप कौन होते हैं...', स्कूल में हिजाब वाले मामले पर भड़के ओवैसी
'आप कौन होते हैं...', स्कूल में हिजाब वाले मामले पर भड़के ओवैसी
भारत के खिलाफ शतक ठोक सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, 44 साल में पहली बार हुआ ऐसा
भारत के खिलाफ शतक ठोक सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, 44 साल में पहली बार हुआ ऐसा
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला
अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला
'BJP सरकार है या दुकानदार?', JPNIC निजी हाथों में सौंपने पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या दुकानदार?', JPNIC निजी हाथों में सौंपने पर भड़के अखिलेश
छुट्टी मांगने पर बॉस ने दिया ऐसा रिप्लाई, चैट हो गई वायरल
छुट्टी मांगने पर बॉस ने दिया ऐसा रिप्लाई, चैट हो गई वायरल
Embed widget