एक्सप्लोरर

पहले प्रोटोकॉल नहीं मिलने पर भड़के यूपी के मंत्री संजय निषाद, फिर सरकार को घेरा, कहा- 'योगी जी सत्ता से बाहर...'

UP News: संजय निषाद ने बस्ती में प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली. साथ ही निषाद समुदाय के लिए आरक्षण, नौकरी और राजनीतिक भागीदारी की मांगों को लेकर बीजेपी को कड़ा संदेश दिया.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बस्ती में प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली. साथ ही, निषाद समुदाय के लिए आरक्षण, नौकरी और राजनीतिक भागीदारी की मांगों को लेकर बीजेपी को कड़ा संदेश दिया. उनके बयानों ने न केवल नौकरशाही पर सवाल उठाए, बल्कि आगामी चुनावों में निषाद वोट बैंक के महत्व को लेकर अपने इरादे जाहिर का दिए.

बस्ती के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित मत्स्य पालक मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे संजय निषाद उस वक्त नाराज हो गए, जब उन्हें प्रोटोकॉल के मुताबिक सम्मान नहीं मिला. सर्किट हाउस में कोई अधिकारी उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचा, और न ही उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया. नाराज मंत्री ने अधिकारियों को 'बेलगाम' करार देते हुए कहा कि ऐसी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह घटना नौकरशाही की लापरवाही को उजागर करती है और सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है.

मछुआरा समाज के उत्थान पर सवाल उठने पर संजय निषाद ने योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मछुआरों को सबसे अधिक रोजगार और योजनाओं का लाभ दिया है. उन्होंने मत्स्य विभाग की योजनाओं को समाज के लिए वरदान बताया और दावा किया कि निषाद समुदाय के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

आरक्षण और नौकरी को लेकर दी योगी सरकार को चेतावनी

निषाद समुदाय के लिए आरक्षण और नौकरी के मुद्दे पर संजय निषाद ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा, "अगर योगी जी हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देंगे, तो वे सत्ता से बाहर हो जाएंगे." उन्होंने कहा कि पिछड़ी अब नहीं खाएंगे खिचड़ी वाला हिसाब नहीं चलेगा. हम बीजेपी में इसलिए आए हैं, ताकि निषादों को उनका हक मिले और जब सीएम योगी नहीं देंगे हमारा हक, तो अभी 45 सीट हारे हैं, आने वाले समय में और हारेंगे. इस बयान से यूपी में आने वाले चुनावों में नए समीकरणों पर मुहर लगती हुई दिख रही है.

निषाद समुदाय से संजय निषाद ने की ये अपील

संजय निषाद ने निषाद समुदाय को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार है. निषाद समाज के लोग आगे आएं और हमारे दल से चुनाव लड़ें. संजय निषाद के मुताबिक उत्तर प्रदेश 14-15 प्रतिशत निषाद समाज का वोट है, लिहाजा वे अभी से सियासी गोटी के जरिये सत्ता में अपनी सीट बढ़ाने का दावा कर रहे हैं.

मदरसों में जहर पिलाया जा रहा है- संजय निषाद

उत्तराखंड के 'ऑपरेशन सिंदूर' पाठ्यक्रम पर सवाल उठने पर संजय निषाद ने मदरसों को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा मदरसों में जहर पिलाया जा रहा है. हमारी सरकार अमृत पिलाकर समुदाय को सही रास्ते पर लाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget