एक्सप्लोरर

Sambhal Clash: संभल में भैंस को लाठी मारने पर दो समुदायों में पथराव, बवाल के बाद इलाके में पुलिस फोर्स तैनात

Sambhal News: पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि शनिवार सुबह दो पक्षों में पथराव सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. झगड़े की वजह भैंस को लाठी से मारना बताया जा रहा है.

Sambhal News: यूपी के संभल (Sambhal) में एक भैंस को लाठी मार देने की वजह से दो समुदायों (Clash Between Two Groups) के बीच जमकर बवाल हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ. इस घटना में छह लोग घायल हो गए. ये घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. बवाल के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है. पुलिस (Police) ने इस मामले में अब तक 22 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं इस मामले की आगे जांच की जा रही है. 

दरअसल ये पूरा मामला संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र का हैं. खबर के मुताबिक शनिवार की सुबह यहां के कमाल पुर गांव में एक जरा की बात पर ही हंगामा हो गया. हुआ ये कि आज सुबह एक पक्ष के शख्स ने रास्ते में खडी भैंस को लाठी मार दी, जिससे दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए. इसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते ये मामला बढ़ गया पथराव तक पहुंच गया. इसके बाद तो दोनों समुदायों के बीच पथराव होना शुरू हो गया. इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं.  

22 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के कमाल पुर गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में झगड़ा और पथराव सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने दोनों पक्षों के बीच झड़प होते हुए देखा जिसकी वजह भैंस को लाठी से मारना था. मिश्रा ने बताया कि जो लोग आपस में झगड़ रहे थे, वे नशे में थे. उन्होंने बताया कि इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में अब तक 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद से इलाके में तनाव है. जिसे देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: तांगे वाले का अनपढ़ बेटा कैसे बना नंबर वन डॉन? जानें अतीक अहमद के गुनाह और सियासत की दुनिया से जुड़ी हर कहानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget