एक्सप्लोरर

Sambhal Road Accident: संभल में दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, हादसे में पति-पत्नी सहित हादसे में तीन की मौत

UP News: यूपी के संभल में एक परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई. अर्टिका कार में सवार होकर मिलने जा रहे पति पत्नी समेत तीन लोगों की हादसे में मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Sambhal Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में होली के दिन भीषण सड़क हादसा हो गया. बोलेरो अर्टिका में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादस में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे की खबर लगते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाया. पुलिस तीनों शवों को पोस्ममार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. बताया गया ये लोग कार में सवार होकर होली मिलन समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, संभल के जनपद अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी अर्टिका चालक सोनू जाटव अपनी कार लेकर सोमवार को चंदनपुर गांव निवासी 33 वर्षीय मुकेश पुत्र रामनिवास की ससुराल जनपद संभल के गांव उधनपुर होली मिलने जा रहे थे. कार में मुकेश की पत्नी सुनीता,11 वर्षीय बेटी आंचल, 8 वर्षीय संजना,10 वर्षीय बेटा विवेक, 6 वर्षीय बेटा शोभित सवार थे. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकलवाया और साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. 

बोलेरो ने मारी टक्कर
इस दौरान जैसे ही उनकी कार रहरा-गवां मार्ग जनपद संभल के राजपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो अचानक सामने से आ रही बोलेरो कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 33 वर्षीय मुकेश एवं उनकी पत्नी सुनीता 30 वर्ष तथा कार चालक सोनू 35 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कार में सवार सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही रजपुरा थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई . पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ये भी पढे़ं: Basti Crime News: बस्ती में दो पक्षों के बीच खेली गई खून की होली, जमीनी विवाद में बुजुर्ग महिला को लाठी-डंडे से पीटा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget