एक्सप्लोरर

Exclusive: व्हाट्सऐप पर किससे की बात, क्या भड़काई भीड़? SIT ने संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क से दो घंटे तक दागे ये सवाल

Sambhal News: यूपी स्थित संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा के सिलसिले में SIT ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क से पूछताछ की.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश स्थित संभल में समाजवादी पार्टी के नेता और लोकसभा क्षेत्र से सांसद जियाउर्रहमान बर्क से मंगलवार, 8 अप्रैल को पूछताछ हुई. बर्क से साल 2024 के नवंबर में हुई हिंसा के सिलसिले में पूछताछ की गई.  लगभग सवा दो  घण्टे से अधिक पूछताछ चली. 12 बजकर 10 मिनट पर आधिकारिक रूप से पूछताछ शुरू हुई थी और लगभग दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर खत्म हुई.

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क थाने से सीधे का कब्रिस्तान पहुंचे. यहां उन्होंने अपने दादा और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की कब्र पर फ़ातेहा पढ़ा. उधर सूत्रों ने बताया है कि सपा सांसद से क्या सवाल किए गए हैं?

यहां पढ़ें संभल सांसद से क्या सवाल किए गए.

SIT: 19 नवंबर को जब पहले दिन सर्वे हुआ था, तब आप भीड़ के साथ पहुंचे थे ? किसने आपको बुलाया था और ये भीड़ आपके इकट्ठा की थी ?

जियाउर्रहमान: मुझे सबसे पहले तो टीवी चैनल से पता चला था कि जामा मस्जिद का सर्वे हो रहा है, ऐसे में मैं अपने PA के साथ वहाँ पहुँचा था. भीड़ पहले से ही इकट्ठा थी और मैंने तो उन्हें समझाया था की अदालत की कार्यवाही है होने दीजिए.

SIT: उस वक्त जो पुलिस अफ़सर और आम लोग मौजूद थे उन्होंने पुलिस के सामने बयान दिया है की पहले सर्वे के दिन आपने भीड़ को अपने भाषण से भड़काया था ?

जियाउर्रहमान: मैंने कोई भाषण नहीं दिया था, सिर्फ़ मीडिया से बातचीत की थी.

SIT : 23 नवंबर की रात 10 बजे कर 1 मिनट पर आपने जफर अली से क्या बातचीत की ?

जियाउर्रहमान: मुझे याद नहीं है!

SIT : आपने ढाई घंटे बाद फिर जफर अली से व्हाट्सएप कॉल पर 12 बज़ कर 32 मिनट पर बातचीत की थी ? लंबी बातचीत थी वो तो याद होगा ? व्हाट्सएप कॉल के स्क्रीनशॉट दिखाते हुए जिया उर रहमान को.

PRD को योगी सरकार का तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ाया, 34 हजार जवानों को होगा सीधा फायदा

जियाउर्रहमान: हाँ जफर अली ने बताया था की सुबह सुबह सर्वे करने टीम आयेगी, ऐसे में मैंने कहा था की मैं बाहर हूँ, शांति से सारा सर्वे करवा देना. 

SIT : फिर रात 10 बज कर 1 मिनट पर क्या बातचीत हुई थी ?

जियाउर्रहमान: उस वक्त जफर अली ने पूछा था की मैं कहा हूँ तो मैंने बताया था की बाहर हूँ और कहा था थोड़ी देर में कॉल करूँगा!!

SIT : लेकिन जफर अली ने पुलिस को दिए बयान में कहा है की आपने उससे कहा था की भीड़ इकट्ठा करो और किसी क़ीमत पर सर्वे ना होने पाए ?

जियाउर्रहमान: मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा…और कोई भीड़ मैंने नहीं इकट्ठा की थी 

SIT : तो भीड़ किसने इकट्ठा की थी ??

जियाउर्रहमान: मुझे नहीं पता. मैं उस दिन प्रदेश के बाहर था.

SIT: आप 24 नवंबर को कहा थे ?

जियाउर्रहमान: जियाउर्रहमान: मैं आउट ऑफ़ स्टेट था.

SIT: कहाँ आउट ऑफ़ स्टेट

जियाउर्रहमान: बेंगलुरु में था, एक कार्यक्रम में गया था.

SIT: लेकिन पुलिस की गिरफ्त में कई अभियुक्तों ने बयान दिया है  की आप संभल में ही थे और उनके साथ फ़ोन पर बातचीत कर रहे थे

जियाउर्रहमान: नहीं मैं बेंगलुरु में ही था और मैं सांसद हूँ जिसका भी कॉल अता है मैं उठता हूँ .

SIT: जफर अली के अलावा भी गिरफ़्त में मौजूद कई अभियुक्तों ने बयान दिया है की आपने भीड़ इकट्ठा करने और सर्वे रोकने के लिए दबाव बनाया था ?

जियाउर्रहमान: नहीं ऐसा कुछ नहीं है, मैंने तो उल्टा शांति की अपील की थी मैंने सोशल मीडिया पर भी शांति की ही अपील की थी .

SIT: अगर आप शांति की अपील कर रहे थे तो अपने जफर अली को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगो को भड़काने के लिए क्यों कहा ?

जियाउर्रहमान: मैंने जफर अली से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए नहीं कहा था . उसने आपने आप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी .

SIT: लेकिन प्रेस कॉन्फ़्रेंस से पहले तो जफर अली ने आप से ही बातचीत की थी और अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो साझा की थी आपको

जियाउर्रहमान: मैने जफर अली से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए नहीं कहा था और वीडियो उन्होंने ख़ुद से ही मुझे भेजी थी जो मीडिया ने रिकॉर्ड की थी. ना मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बोला था और ना ही वीडियो माँगी थी .

SIT: 24 नवंबर को सुबह 7 हुए से 10 बजे के बीच आपने किससे बातचीत की थी ??

जियाउर्रहमान: मुझे याद नहीं है. 

SIT: जफर अली से बात हुई थी ??

जियाउर्रहमान: आप ये सवाल पूछ चुके है और मैं जवाब दे चुका हूँ .

SIT: सुहेल इक़बाल ने 24 नवंबर को दंगे के दौड़ना भीड़ से कहा था जियाउर्रहमान बर्क हमारे साथ हैं, हम लोग तुम्हारे साथ हैं, कुछ नहीं होने देंगे, अपने मंसूबे पूरे करो

जियाउर्रहमान: मैंने सुहेल से कुछ नही कहा था!!

SIT: आपकी सुहेल इक़बाल से 23 नवंबर और 24 नवंबर को बातचीत हुई थी ?

जियाउर्रहमान: मुझे ठीक से याद नहीं है .

SIT: जफर अली को आप कैसे जानते है ??

जियाउर्रहमान: जफर अली शाही जामा मस्जिद के सदर हैं, क्यूंकि परिवार समाज से जुड़ा हुआ है इसलिए जफर अली परिवार के बड़ो के पास आते रहते है…

SIT: आपकी कैसी जान पहचान है ?

जियाउर्रहमान: जामा मस्जिद कमेटी के सदर है वकील है बस यही जान पहचान है. 

SIT: सुहेल इकबाल के साथ कैसी जान पहचान है ?

जियाउर्रहमान: माननीय विधायक के बेटे है.

बता दें संभल में हिंसा मामले में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके मामले में दाखिल केस डायरी के संदर्भ में दावा किया गया है कि संभल सांसद ने जफर अली से सर्वे को लेकर उनसे वार्ता की थी. 

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget