एक्सप्लोरर

सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क की बढ़ीं मुश्किलें, अब देना होगा 1.91 करोड़ जुर्माना, जानें क्यों?

Ziaur Rahman Barq News: बिजली विभाग ने 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया है और अब उन पर कोई विकल्प नहीं बचा है. ये जुर्माना सांसद के घर बिजली चोरी की जांच के बाद लगाया गया था.

Ziaur Rahman Barq Fined 2 Crore Rupees: समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जिया उर रहमान बर्क की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. उन पर संभल में दंगा भड़काने की जांच चल ही रही थी, वहीँ अब बिजली विभाग ने 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया है और अब उन पर कोई विकल्प नहीं बचा है. ये जुर्माना सांसद के घर बिजली चोरी की जांच के बाद लगाया गया था. सांसद पर जुर्माने को लेकर संभल चर्चाएं जोरों पर हैं.

बिजली विभाग संभल के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क को अंतिम नोटिस भेजा गया है. अब उनके पास इसे भरने या अदालत का दरवाजा खटखटाने का विकल्प है.

पिछले साल पकड़ी थी बिजली चोरी

सांसद जिया उर रहमान को ये बिजली विभाग का ये नोटिस तब भेजा है जब वो पहले से कई मामलों में फंसे हुए हैं. बिजली विभाग के मुताबिक पिछले साल 19 दिसम्बर को सांसद बर्क के आवास पर छापा मारा गया था. इस दौरान बिजली टीम को सांसद के आवास पर दो किलोवाट के दो कनेक्शन मिले एक जिया उर रहमान के नाम और उनके दादा पूर्व सांसद डॉ शाफिकुर्रह्मान बर्क के नाम. जबकि दोनों मीटर में खपत शून्य थी, जिसके बाद बिजली चोरी के शक में जांच हुई तो उसमें चोरी पकड़ी गयी. इसके बाद 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया गया.

अभी तक नहीं भरा जुर्माना

अभी तक सांसद की तरफ से न कोई जुर्माना भरा गया और न ही किसी नोटिस का जवाब दिया गया.जिसके बाद अब उनके खिलाफ आखिरी नोटिस दिया गया है. इसके बाद आरसी कट जाएगी.

सांसद का नहीं आया जवाब

वहीँ उधर बिजली विभाग की कार्रवाई के खिलाफ सांसद या उनके प्रतिनिधि की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. लेकिन माना यही जा रहा है कि सांसद पक्ष अब इस मामले को लेकर अदालत का दरवाज़ा खटखटाएगा. खुद सांसद ने भी उन्हें स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर जानबूझकर फंसाने और डराने का आरोप लगाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget