एक्सप्लोरर

संभल में 1200 से ज्यादा होलिका दहन कार्यक्रम, पुलिस ने कसी कमर, जामा मस्जिद के बाहर फोर्स तैनात

Sambhal News: संभल जिले का माहौल पहले से संवेदनशील माना जाता रहा है. SP केके बिश्नोई ने बताया कि एक हजार से ज्यादा लोगों को पाबंद किया गया है और 49 अति संवेदनशील स्थलों की पहचान की गई है.

UP News: होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संभल पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जामा मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, जबकि शहर की 10 मस्जिदों को ढंका गया है ताकि रंग पड़ने जैसी कोई घटना न हो.

संभल जिले का माहौल पहले से संवेदनशील माना जाता रहा है. SP केके बिश्नोई ने बताया कि एक हजार से ज्यादा लोगों को पाबंद किया गया है और 49 अति संवेदनशील स्थलों की पहचान की गई है. उन्होंने कहा, “होली का जुलूस जहां से निकलेगा, वहां पुलिस की तैनाती रहेगी. किसी को जबरदस्ती रंग लगाने या अभद्रता करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यदि किसी के साथ कोई जबरदस्ती होती है, तो तुरंत पुलिस चौकी में रिपोर्ट करें.”

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष बैठक

संभल ASP श्रीश्चंद्र ने बताया कि धार्मिक स्थलों के मुतवल्लियों के साथ विशेष बैठक हुई थी. उन्होंने कहा, “जुलूस मार्ग में पड़ने वाली 10 मस्जिदों के मुतवल्लियों और प्रबंधकों ने इस पर सहमति जताई है कि उन्हें ढंका जाएगा, जिससे उन पर रंग न पड़े.”

1200 से ज्यादा होलिका दहन कार्यक्रम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

संभल जिले में 1200 से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए है . इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. पुलिस टीम लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है और पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. प्रशासन ने शहरवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अलीगढ़ में होली से पहले तिरपाल से ढकी गईं मस्जिद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस भी रहेगी तैनात

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget