एक्सप्लोरर

संभल मस्जिद मामले में आज मुस्लिम पक्ष HC में दाखिल कर सकता है याचिका, सर्वें रद्द करने की मांग

Sambhal Masjid Case: मुस्लिम पक्ष की याचिका में यह दलील दी जाएगी कि चंदौसी कोर्ट के सर्वे आदेश में कई तकनीकी गलतियां थी. मुस्लिम पक्ष को सुने बिना ही आनन-फानन में सर्वे का आदेश दे दिया गया.

Sambhal Masjid Case: उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे से जुड़े मामले में आज मुस्लिम पक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सकता है. शाही जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी की तरफ से याचिका दाखिल किए जाने की तैयारी की गई है. इस याचिका में सर्वे के आदेश को रद्द किए जाने और अंतिम फैसला आने तक प्रक्रिया पर रोक लगाई जाने की मांग की जाएगी.  

मुस्लिम पक्ष के द्वारा ये याचिका सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आधार पर दाखिल की जाएगी. मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी इस बारे में पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों से कानूनी राय ले चुके हैं. मस्जिद कमेटी की तरफ से दाखिल याचिका में तमाम महत्वपूर्ण सबूत और तथ्य भी पेश किए जाने की तैयारी गई है. हालांकि हिन्दू पक्ष की ओर से भी इसे लेकर पहले से ही कोर्ट में कैविएट दाखिल किया जा चुका है. 

मुस्लिम पक्ष आज दाखिल कर सकता है याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों यह आदेश दिया था कि इस मामले में मुस्लिम पक्ष द्वारा याचिका दाखिल होने पर हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए तीन दिन के भीतर सूचीबद्ध किया जाए. मुस्लिम पक्ष की याचिका में यह दलील दी जाएगी कि चंदौसी जिला कोर्ट के सर्वे आदेश में कई तकनीकी गलतियां थी मुस्लिम पक्ष से कोई आपत्ति लिए बिना और उसका पक्ष सुने बिना मनमाने तरीके से आनन-फानन में सर्वे का आदेश जारी किया गया. 

इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष के द्वारा सर्वे की तारीख और समय को लेकर भी सवाल उठाए जा सकते हैं. दूसरी तरफ हिन्दू पक्ष की ओर से कोर्ट में पहले से कैविएट दाखिल है ऐसे में कोर्ट अब हिंदू पक्ष को सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं करेगा.

दरअसल संभल की शाही जामा मस्जिद पर हिन्दू पक्ष ने हरिहर मंदिर होने का दावा किया है. इस मामले पर सुनवाई करते हुए स्थानीय अदालत ने 19 नवंबर सर्वे करने का आदेश दिया था. जिसके बाद उसी दिन शाम के वक्त सर्वे की प्रक्रिया शुरू की गई थी. जबकि सर्वे आदेश के अगले दिन 20 नवंबर को यूपी में 9 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने थे. 

UP IPS Transfer: यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती? 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget