एक्सप्लोरर

संभल बन चुका है इन आतंकी संगठनों का अड्डा! न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

Sambhal News: संभल हिंसा को लेकर आई रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि जनपद में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं. जो हिंसा हुई उसमें स्थानीय राजनीति के साथ अंतर्राष्ट्रीय तार भी जुड़े हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं. इनमें जनपद की डेमोग्राफी बदलने से लेकर यहां कई आतंकी संगठनों के सक्रिय होने का भी जिक्र किया गया है. जिसके बाद इस रिपोर्ट को लेकर बहस छिड़ गई है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के संभल हिंसा को लेकर गठित न्यायिक आयोग ने गुरुवार को 450 पन्नों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है. इस रिपोर्ट में जनपद के कई आतंकी संगठनों के सक्रिया होने का जिक्र हैं. जिसमें ख़ासतौर से लाना आसिम उर्फ सना-उल-हक के नाम को चिन्हित किया गया है, जिसे अमेरिका ने आतंकी घोषित किया था. उसका लिंक भी संभल से था.  

जनपद में कई आतंकी संगठन सक्रिय

इसके अलावा संभल निवासी शारिक साठा का नाम भी रिपोर्ट में शामिल किया गया हैं. उस पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर जाली नोटों का कारोबार करने की बात सामने आई है. हिंसा के दौरान भी उसका गिरोह सक्रिया था. यहीं नहीं दंगों के दौरान जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया वो विदेश थे उन पर मेड़ इन यूएसए लिखा था. 

रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि जनपद में तेजी से अवैध हथियार और नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है. जिससे साफ हो गया है कि ये हिंसा सिर्फ स्थानीय राजनीति का ही हिस्सा नहीं था बल्कि इसके तार अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े थे. ये जिला अलकायदा, हरकत उल मुजाहिद्दीन जैसे आंतकी संगठनों का भी अड्डा बन चुका है.

डेमोग्राफी बदलाव को लेकर बड़ा दावा

बता दें कि इस रिपोर्ट में संभल के डेमोग्राफी बदलाव के बारे में बताया गया है. दावा है कि आजादी के समय में संभल में हिन्दुओं की कुल आबादी 45 फ़ीसद तक थी जो अब घटकर 15-20 फ़ीसद तक रह गई है. दंगे, तुष्टिकरण की राजनीति ने संभल की जनसांख्यिकी बदल दी.

रिपोर्ट में बताया गया है कि आजादी के बाद से यहां कुल 15 बार दंगे हुए हैं. ये साल 1947, 1948, 1953, 1958, 1962, 1976, 1978, 1980, 1990, 1992, 1995, 2001, 2019 में हुए. जिससे यहां की डेमोग्राफी में बदलाव आया और बड़ी संख्या में हिन्दू इस इलाके को छोड़कर चले गए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget