एक्सप्लोरर

संभल CO अनुज चौधरी की जान को खतरा? पिता ने सरकार से की है सुरक्षा की मांग

UP News: जुमे की नमाज और होली को लेकर संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब अनुज चौधरी के पिता बृजपाल सिंह चौधरी की इस मामले में एंट्री हो गई है.

Muzaffarnagar News: होली पर रमजान के जुमे को लेकर संभल सीओ अनुज चौधरी के द्वारा दिए गए बयान पर राजनीतिक सरगर्मियां जहाँ तेज हो गई हैं. अब अनुज चौधरी के पिता चौधरी बृजपाल सिंह का भी एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अपने बेटे संभल सीओ अनुज चौधरी की जान को खतरा बताते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की है. साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर बोलते हुए कहा कि, 'जो लफंडर वाला बयान उन्होंने दिया है उस पर वह अपनी गलती मानें नहीं तो उन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए.'

सीओ अनुज चौधरी के पिता चौधरी बृजपाल सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुझे एहसास हो रहा है कि कुछ लोग इतने बौखला रहे हैं, कोई कह रहा है मार दो या कुछ और कर दो. कोई लफंडर भी बता रहा है.  कहा कि उग्रवादी भी इस बात को नोटिस कर रहे हैं तो सरकार को चाहिए कि इस पर ध्यान दें. इसके साथ ही उन्होंने सांसद संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है.

विपक्ष चमका रहा है राजनीति-अनुज चौधरी के पिता
अनुज चौधरी के पिता ने पूछा कि क्या जितने भी अर्जुन अवार्डी हैं जिन्होंने अर्जुन अवार्ड लिया क्या यह अर्जुन अवॉर्ड लेने वाले लफंडर होते हैं? जब राष्ट्रपति सम्मानित कर रहे हैं. बृजपाल चौधरी ने कहा कि लफंडर तो ऐसे होते हैं जैसे संजय सिंह जो शराब घोटाले में जेल के अंदर रहे और पूरी दिल्ली को बेचकर खा गये. साथ ही यह भी कहा है कि संभल का कोई भी मुसलमान अनुज चौधरी को गलत नहीं बता रहा है, संभल के मुसलमान कह रहे हैं कि सीओ साहब ने अच्छा कहा और हम इस बात पर ध्यान देंगे जबकि उन्होंने अपनी नमाज का भी टाइम बदल दिया, लेकिन यह जो दूसरे लोग हैं राजनीति चमकाने के लिए पार्टी है विपक्ष की यह चाहते हैं कि किसी तरह संभल में झगड़ा हो जाए.

उन्होंने कहा कि वह तो सीधा सच्चा है एक ही बात पर करो या मारो पहलवानी जब तक लड़ी जब तक भी इसी बात पर रहा, झंडा देश का वहां पर उठाता है तो पूरे देश का सम्मान होता है. उन्होने कहा कि ऐसा नहीं कि वहां पर हिंदुओं का हो रहा मुसलमान का नहीं हो रहा. हमारे जो यहां गांव के मुस्लिम भाई हैं हमारे एरिया के हैं सब हमसे भी ज्यादा प्यार अनुज से करते हैं. किसी भी आम मुसलमान से पूछ कर देख लो हमसे भी ज्यादा प्यार यह करते हैं, कोई भी इस बात को मान ही नहीं रहा है. संभल सीओ पिता ने कहा कि, संजय सिंह क्या कह गये, यह राजनीति है और यह रुकनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी मिली जमानत, पत्नी नसीम सोलंकी बोलीं- 'ईद से पहले मिली ईदी'

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget