एक्सप्लोरर

UP News: कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, डिप्रेशन का शिकार है आरोपी

UP Police News: यूपी के संभल में एक शख्स ने कोतवाली परिसर में घुसकर प्रभारी निरीक्षक पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया. फिलहाल आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Sambhal News: इन दिनों उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और कानून व्यवस्था का मजाक बना हुआ है. लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के कारण आम जनता परेशान है, वहीं पुलिस प्रशासन इस पर किसी प्रकार की रोक लगा पाने में असमर्थ नजर आ रहा है. हाल ही में एक ऐसी घटना हुई है, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में बदमाशों का कितना बोलबाला है. 

दरअसल ताजा मामले में एक थाना प्रभारी पर कोतवाली परिसर में ही जानलेवा हमला किया गया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार यह संभल जिले के चंदौसी कोतवाली परिसर का मामला बताया जा रहा है. जहां थाना प्रभारी पर कोतवाली परिसर में ही धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया. जिस कारण मौके पर कई थानों की फोर्स बुलाने के साथ ही थाना प्रभारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र पवार पर जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार थाना चंदौसी पर प्रभारी निरीक्षक जन सुनवाई कर रहे थे. उसी दौरान एक व्यक्ति जिसकी पहचान गुलजारी लाल के रुप में हुई है. उसने प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र पवार पर जानलेवा हमला कर दिया. जिस दौरान सतेंद्र पवार के गाल पर चोट लग गई. फिलहाल मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं घायल प्रभारी निरीक्षक को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

आरोपी डिप्रेशन का मरीज

सम्भल के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने घटना को लेकर मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी शख्स मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं है और डिप्रेशन का शिकार है. जिसके परिवार के बारे में जानकारी निकाली जा रही है. वहीं उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रभारी निरीक्षक की स्थिति सामान्य है, जो की प्राथमिक उपचार के बाद वापस थाने में पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ेंः 
Azam Khan Case: आजम खान को सताया एनकाउंटर का डर, जेल शिफ्ट होने से पहले किया बड़ा दावा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget