एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में छात्र के अपहरण के बाद सपा की चेतावनी, कहा- '12 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो...'

सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है. छात्र मोहित यादव पुत्र स्वर्गीय मुकेश यादव को दिन दहाड़े कमरे में घुसकर मारने पीटने और अपहरण कर लेने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है.

UP News: बस्ती में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने शनिवार को छात्र मोहित यादव के अपहरण मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. इसके जरिए मांग की कि यदि मोहित यादव को सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार न किया गया तो समाजवादी पार्टी जन आन्दोलन को बाध्य होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी. अपहरण मामले में एपीएएन पीजी कॉलेज के छात्रनेता आदित्य विक्रम सिंह समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर ढूंढने में लगी है. 12 जुलाई की शाम हुई घटना से शहर में सनसनी फैल गई है. अपहरण का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
 
लालगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली निवासी मोहित यादव पुत्र स्वर्गीय मुकेश यादव पिकौरादत्तूराय मोहल्ले में अविनाश के मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई करता है. अविनाश ने तहरीर दिया कि दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने उनके मकान से बुलाकर मोहित यादव का अपहरण कर लिया. कोतवाली पुलिस ने लालगंज थाना क्षेत्र के महसों निवासी छात्रनेता आदित्य विक्रम सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मोहित की तलाश कर रही है.  मोहित यादव को बाइक सवारों द्वारा जबरन उठा ले जाने की बात सामने आई है.

UP Politics: आजम खान की पत्नी से सपा ने सुमैय्या राणा ने मुलाकात की, कहा- 'BJP लोगों को करती है भ्रमित'

कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय
ज्ञापन देने के बाद सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है. छात्र मोहित यादव पुत्र स्वर्गीय मुकेश यादव को दिन दहाड़े कमरे में घुसकर मारने पीटने और अपहरण कर लेने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि 12 घंटे के भीतर अपहरण मामले का पर्दाफास कर लिया जायेगा. यदि प्रशासन विफल रहा तो समाजवादी पार्टी आन्दोलन को बाध्य होगी.

डीएम और एसपी को ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सपा विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, ज्ञानचन्द चौधरी, कक्कू शुक्ला, मधुबन यादव, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, एबादुल हक, रजनीश यादव, पिन्टू शुक्ल, प्रशान्त यादव, सदावृक्ष तिवारी और रामशव्द यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी

Embed widget