एक्सप्लोरर

व्योमिका सिंह विवाद: रामगोपाल यादव के बचाव में उतरी समाजवादी पार्टी, कहा- इसमें कुछ गलत नहीं

UP News: समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव के बयान के बचाव में उतर आई है, सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा कि उन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर टिप्पणी की, इसमें कुछ गलत नहीं हैं.

Samajwadi Party News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर दिए बयान पर समाजवादी पार्टी खुलकर उनके समर्थन में उतर आई है. सपा के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जाति को लेकर हमारी पार्टी को कुछ कहने की जरुरत नहीं है. जो मुख्यमंत्री ख़ुद क्षत्रिय होने पर गर्व होने की बात करते हैं. जहां तक यादवों के पराक्रम की बात है तो जब भी नारायणी सेना का जिक्र होता है तो यादवों के पराक्रम का भी जिक्र होता है.  

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा कि जिस तरीके से राम गोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर टिप्पणी की, इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं. बीजेपी को जाति को लेकर समाजवादी पार्टी को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं हैं, यूपी के मुख्यमंत्री जो कहते हैं कि मुझे क्षत्रिय होने पर गर्व है तो अगर किसी सेना के अधिकारी की जाति हमारे महासचिव ने कही तो इसमें छुपाने वाली क्या बात है? 

सीएम योगी पर ही उठाए सवाल
सपा नेता ने कहा- बीजेपी के एक मंत्री सेना की एक अधिकारी को आतंकवादी कहते हैं तब बीजेपी का ज्ञान कहां चला गया था? सीएम योगी का ज्ञान कहां गया था? ये योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए. यादवों का पराक्रम आज का नहीं हैं. ये बात पूरी बीजेपी सुन ले, जब भी नारायणी सेना की बात होगी तब यादवों का जिक्र होगा. जब भी पौराणिक काल से लेकर और आज तक किसी का शौर्य चमका है जिस पर आज तक कोई दाग नहीं लगा तो वो यादवों का इतिहास है. 

विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी को भी इस परिपेक्ष्य में समाजवादी पार्टी सैल्यूट करती है कि उन्होंने जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. यादवों ने कभी देश का सम्मान और नाम झुकने नहीं दिया. 

इससे पहले सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने भी राम गोपाल यादव का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को बीजेपी गलत तरीके से पेश कर रही है. सपा प्रवक्ता ने कहा कि राम गोपाल यादव ने सेना की एकता और सभी जातियों-धर्मों के योगदान की बात कही थी, न कि किसी का अपमान किया.

केदारनाथ यात्रा की दूरी अब 5 किमी हुई कम, 12 साल बाद खुला रामबाड़ा-गरुड़ चट्टी मार्ग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget